Helpline numbers: सतर्क रहें! 15 दिन में दिल्ली से 807 लोग लापता, खतरा भांपते ही इन हेल्पलाइन नंबर्स पर करें कॉल

Helpline numbers: दिल्ली में जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोग लापता हुए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और नाबालिग हैं। आंकड़ों ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Feb 2026, 01:19 PM IST
दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Helpline Numbers: नया साल शुरू होते ही दिल्ली से जो आंकड़े सामने आए हैं, वे हर किसी को सतर्क करने वाले हैं। जनवरी के पहले 15 दिनों में राजधानी से 800 से ज्यादा लोग लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। औसतन हर दिन करीब 54 लोग गायब हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं, जिसने दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

लापता लोगों में महिलाएं-लड़कियां सबसे ज्यादा

PTI ने दिल्ली पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 807 लापता लोगों में 509 महिलाएं और लड़कियां हैं।

  • कुल 807 मामलों में से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं।
  • 191 नाबालिग लापता हुए, जिनमें 146 लड़कियां और 45 लड़के शामिल हैं।
  • किशोर उम्र (13–18 साल) के बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा रही- 169, जिनमें 138 लड़कियां थीं और 31 लड़के थे।
  • 8–12 साल के 13 बच्चे और 8 साल से कम उम्र के 9 बच्चे भी गायब हुए। इनमें से सिर्फ 6 बच्चों को अब तक ढूंढा जा सका है।

वयस्क भी बड़ी संख्या में लापता

  • इस अवधि में 616 वयस्क लापता हुए, जिनमें 363 महिलाएं और 253 पुरुष शामिल हैं।
  • पुलिस ने अब तक 181 वयस्कों को खोज लिया है, लेकिन 435 मामले अभी भी अनसुलझे हैं।

यह सिर्फ दो हफ्तों की तस्वीर है, जबकि साल 2025 में दिल्ली में 24,500 से ज्यादा लोग लापता हुए थे, जिनमें 60 फीसदी से अधिक महिलाएं थीं। पिछले दशक में करीब 2.3 लाख लोग गायब हुए, जिनमें से 52,000 मामले अब तक अनसुलझे हैं।

पुलिस और साइबर सेल की अपील

हरियाणा पुलिस साइबर सेल के अधिकारी अमित यादव ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी खतरे की आशंका होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अकेले आवाजाही के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर:

किसी भी आपात स्थिति या खतरे में तुरंत इन नंबरों पर कॉल करें-

पुलिस: 100

इमरजेंसी नंबर: 112

महिला हेल्पलाइन: 1091 / 181

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

एंबुलेंस: 102

मोबाइल में रखें ये ऐप:

अधिकारी अमित यादव ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में Dial 112 India App को जरूर डाउनलोड करें। इसमें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा फीचर है, जिससे एक क्लिक पर पुलिस को अलर्ट चला जाता है और मदद जल्दी पहुंच सकती है।

सुरक्षा टिप्स

  • अपनी लाइव लोकेशन परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें।
  • देर रात अकेले बाहर निकलने से बचें।
  • कैब या टैक्सी हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से बुक करें और नंबर प्लेट शेयर करें।
  • अगर लगे कि कोई पीछा कर रहा है, तुरंत 100 या 112 पर कॉल करें।

दिल्ली में लापता लोगों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहना बेहद जरूरी है। सही समय पर हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल और छोटे-छोटे सुरक्षा कदम आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHelpline numbers: सतर्क रहें! 15 दिन में दिल्ली से 807 लोग लापता, खतरा भांपते ही इन हेल्पलाइन नंबर्स पर करें कॉल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHelpline numbers: सतर्क रहें! 15 दिन में दिल्ली से 807 लोग लापता, खतरा भांपते ही इन हेल्पलाइन नंबर्स पर करें कॉल