Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पहाड़ों वाली ठंड के लिए रहें तैयार, जानिए यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम अपडेट

Today Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है। दिल्ली में कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक पहुंचेगा। महाराष्ट्र और यूपी में भी ठंड बढ़ रही है, जबकि पहाड़ों पर सर्द हवाएं चल रही हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड11 Dec 2025, 06:54 AM IST
आज का मौसम कैसा रहेगा
आज का मौसम कैसा रहेगा

Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। एक तरफ दिल्ली में सुबह धुंध दिख रही है, वहीं पहाड़ों पर गलन वाली ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान भी नीचे लुढ़क रहा है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज छाया रहेगा हल्का कोहरा

राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। हालांकि 10 बजे के बाद आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा, लेकिन सर्द हवाएं ठंड का एहसास करवाएंगी। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री रह सकता है। आज नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट और शाहदरा में हल्का कोहरा रहेगा, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह धुंध देखने को मिलेगी।

महाराष्ट्र में तापमान 5 डिग्री के नीचे

महाराष्ट्र में भी ठंड का कहर जारी है। गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। खासकर महाराष्ट्र के लैंडलॉक्ड इलाकों में तापमान 5 डिग्री के नीचे चला गया है। वहीं मराठवाड़ा में तो शीतलहर चल रही है।

यह भी पढ़ें | रोजी रोटी के लिए झाड़ू लगाई, फिर मेहनत के दम पर शख्स बन गया CA

यूपी-बिहार में बढ़ गई ठिठुरन

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है। पछुआ हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यूपी में हल्का कोहरा छाने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बिहार में भी पछुआ हवाओं का असर दिख रहा है। वहां पर भी कई इलाकों में हाथ-पैर गलाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार ये गलन वाली ठंड अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर मौसम काफी शानदार बना हुआ है। दिन में निकल रही धूप तापमान में बढ़ा रही है, लेकिन शाम होते-होते वहां पर भी सर्द हवाओं का जोर चलने लग रहा है। कई पहाड़ी इलाकों में पड़ रही सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। IMD के अनुसार दो दिन बाद 13 दिसंबर को कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: दिल्ली में पहाड़ों वाली ठंड के लिए रहें तैयार, जानिए यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: दिल्ली में पहाड़ों वाली ठंड के लिए रहें तैयार, जानिए यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम अपडेट
OPEN IN APP