GRAP Restrictions News: दिल्ली NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है। दिल्ली में शनिवार को कई जगह AQI लेवल 400 के पार दर्ज किया गया। पूरे दिल्ली-एनसीआर पर स्मॉग की चादर नजर आई। कम हवा की रफ़्तार, स्थिर वायुमंडलीय स्थिति और प्रतिकूल मौसम को AQI बढ़ने की मुख्य वजह बताया गया। ऐसे में लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्या होने लगी है। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के खराब स्तर पर पहुंचने के बावजूद फिलहाल ग्रैप के तहत पाबंदियों को लागू नहीं करने का फैसला किया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी AQI बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का दैनिक औसत एक्यूआई 200 के आंकड़े को पार कर गया और 266 (खराब श्रेणी में) दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि GRAP पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने क्षेत्र में मौजूदा वायु गुणवत्ता की स्थिति, साथ ही IMD और IITM की ओर से मुहैया कराए गए मौसम संबंधी पूर्वानुमान और AQI की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई।
नहीं लागू होगा ग्रैप का पहला चरण
अधिकारी ने कहा कि मौसम संबंधी स्थितियों और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के गतिशील मॉडल और पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में रहेगा। इसलिए समिति ने निर्णय लिया है कि फिलहाल ग्रैप के पहले चरण को लागू करने की आवश्यकता नहीं है। आयोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा करेगा। वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के बाद 16 मार्च को ग्रैप के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए थे।
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश
दिल्ली-एनसीआर में अचानक आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में भारी बारिश से लोग घंटों जाम में फंस गए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगी, जिसके बाद गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश भी हुई। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। IMD ने दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही थी। दिल्ली - NCR के इलाकों में आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हुई।