Aaj ka Mausam: दिल्ली में AQI 400 के पार... यूपी-बिहार में ठंड ने दी दस्तक, जानिए आज पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Pollution: दिवाली के अगले दिन मौसम में बदलाव देखा गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण धुंध है, जबकि यूपी-बिहार में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड21 Oct 2025, 06:46 AM IST
आज कैसा रहेगा मौसम
आज कैसा रहेगा मौसम

Today Weather Update: दिवाली के अगले दिन यानी आज कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर धुंध और कोहरा है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई है। वहीं बिहार में चल रही सर्द हवाओं की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही हवा में प्रदूषण घुलने लगा था। आज दिवाली के अगले दिन कुछ जगहों पर AQI 400 के भी पार चला गया है। वहीं अगर मौसम की बात करें तो रोजाना की तरह आज भी सुबह-शाम मौसम ठंडा रहने वाला है, जबकि दिन में गर्मी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें | शुरु किया जानवरों के च्यवनप्राश का बिजनेस, लाखों में हो रही है कमाई

यूपी-बिहार में कोहरे ने दी दस्तक

यूपी-बिहार में दिवाली के अगले दिन यानी आज मौसम अचानक से बदल गया है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में धुंध दिखाई दी। वहीं सुबह के वक्त तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं बिहार में भी सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करवाना शुरू कर दिया है। बिहार में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश का कोई अनुमान नहीं हैं।

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर आज से मौसम बदलने वाला है। IMD ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रूद्र प्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। वहीं कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक, लाहौल स्पीति, किन्नौर, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और सोलन में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

आज कहां-कहां हो सकती है बारिश?

स्थान अलर्ट स्तर संभावित मौसम
एर्नाकुलम, केरलऑरेंज अलर्टभारी बारिश, तेज हवाएं, आकाशीय बिजली
इडुक्की, केरलऑरेंज अलर्टभारी बारिश, आंधी-तूफान
मलप्पुरम, केरलऑरेंज अलर्टतेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना
कोझिकोड, केरलऑरेंज अलर्टभारी बारिश और तूफानी हवाएं
अन्य जिले (केरल)येलो अलर्टहल्की से मध्यम बारिश
पुडुचेरीकोई विशेष अलर्ट नहींमौसमी गतिविधियां जारी
अंडमान-निकोबार द्वीपसंभावित चक्रवाततेज बारिश, समुद्री तूफान
हिमाचल, उत्तराखंड, J&Kपश्चिमी विक्षोभहल्की बारिश और बर्फबारी

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: दिल्ली में AQI 400 के पार... यूपी-बिहार में ठंड ने दी दस्तक, जानिए आज पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: दिल्ली में AQI 400 के पार... यूपी-बिहार में ठंड ने दी दस्तक, जानिए आज पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम