Delhi Rains: दिन में हो गई रात… दिल्ली-NCR में बादलों ने जमाया डेरा, आंधी के बाद अब झमाझम हो रही बारिश

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम अचानक बदल गया है। धूप के बाद बादल छा गए और कुछ इलाकों में आंधी भी चलने लगी। बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Oct 2025, 03:56 PM IST
दिल्ली में अचानक गरजने लगे बादल
दिल्ली में अचानक गरजने लगे बादल

Delhi Rains Alert: दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर बाद से अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर निकली धूप को अचानक बादलों ने ढक लिया और आसान में काला अंधेरा छा गया। राजधानी के कुछ इलाकों में तो आंधी भी चलने लगी, ठंडी हवाओं के बीच गिरती बारिश की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया है।

मौसम विभाग ने पहले ही आज दिन में आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था, जिसका असर 3 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिखने भी लगा है। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के जाने के बाद हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें | सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर लगता है टैक्स? जानिए आयकर विभाग का नियम

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में भले ही आज पूरे दिन धूप निकली हो, लेकिन अब शाम को मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ मिनटों में राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने वाली है। वहीं कल भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। हालांकि 9 से 12 अक्तूबर तक राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है।

पंजाब हरियाणा में भी गिरा तापमान

पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक चार घंटों में 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

पंजाब और हरियाणा में बारिश का आंकड़ा (मिमी में)

राज्यशहरबारिश (मिमी)
पंजाबअमृतसर20.6
पंजाबलुधियाना9.6
पंजाबपटियाला9.0
पंजाबपठानकोट19.0
पंजाबबठिंडा20.6
पंजाबफरीदकोट3.5
पंजाबगुरदासपुर16.7
पंजाबफिरोजपुर3.0
पंजाबमोहाली38.0
हरियाणाअंबाला26.8
हरियाणाहिसार19.2
हरियाणाकरनाल14.8
हरियाणानारनौल41.0
हरियाणारोहतक10.0
हरियाणासिरसा12.0

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Rains: दिन में हो गई रात… दिल्ली-NCR में बादलों ने जमाया डेरा, आंधी के बाद अब झमाझम हो रही बारिश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Rains: दिन में हो गई रात… दिल्ली-NCR में बादलों ने जमाया डेरा, आंधी के बाद अब झमाझम हो रही बारिश