Delhi-NCR Weather: तापमान में गिरावट के बाद अब तपेगी दिल्ली, IMD ने बताया अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में भारी बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।  

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड9 Apr 2026, 04:28 PM IST
तापमान में गिरावट के बाद अब तपेगी दिल्ली, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
तापमान में गिरावट के बाद अब तपेगी दिल्ली, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। लेकिन अब दिल्ली और एनसीआर का पारा बढ़ने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी में पारा अगले सप्ताह तक 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को पूर्वानुमान में कहा कि अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 9-10 डिग्री सेल्सियस की जोरदार बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके 15 अप्रैल तक तापिश 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले 10 सालों में बुधवार रहा अप्रैल का सबसे ठंडा दिन

बुधवार को शहर में दशक का सबसे ठंडा अप्रैल का दिन दर्ज किया गया। इस दौरान तापमान गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। यह 23 अप्रैल, 2016 के बाद से दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान था। अप्रैल 2016 में तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान महीने के इस समय के सामान्य औसत से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।

3 दिन में तापमान सामान्य होने की उम्मीद

शहर का न्यूनतम तापमान गुरुवार की सुबह 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। इसकी वजह से दिल्लीवासियों ने सुबह के समय हवा में सिहरन महसूस की। गुरुवार से आसमान साफ रहने की उम्मीद है, ऐसे में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर लौटने और उसके बाद सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज पूर्वी हवाओं ने शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार किया है, जिसकी गति कभी-कभी 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी थी।

खराब होने वाली दिल्ली की हवा!

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से विकसित समीर ऐप के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 93 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है। दिल्ली के लिए केंद्र की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने बताया है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक के मध्यम श्रेणी तक बढ़ने की संभावना है और अगले छह दिनों तक इसके मध्यम से खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं।

बोर्ड के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के सूचकांक को "अच्छा", 51 से 100 को "संतोषजनक", 101 से 200 को "मध्यम", 201 से 300 को "खराब", 301 से 400 को "बहुत खराब" और 401 से 500 को "गंभीर" माना जाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi-NCR Weather: तापमान में गिरावट के बाद अब तपेगी दिल्ली, IMD ने बताया अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
More