Delhi Police 2025 Exam Date: दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2025 भर्ती की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इस भर्ती में कुल 7,565 पद भरे जाएंगे, जिनमें पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के साथ‑साथ पूर्व सैनिकों के लिए भी विशेष श्रेणियां रखी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ी भर्ती में से एक है, जिसका मकसद फ्रंटलाइन तैनाती और विशेष इकाइयों को मजबूत करना है।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन 22 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 तक चले थे। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर थी। आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है, लेकिन महिलाओं, एससी/एसटी उम्मीदवारों और योग्य पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है।
परीक्षा की तारीख
कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पुरुष: 16–17 दिसंबर 2025
कॉन्स्टेबल (एक्ज़ीक्यूटिव) पुरुष और महिला: 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल): 7–12 जनवरी 2026
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO): 15–22 जनवरी 2026
Delhi Police Exam 2025 Dates: ऐसे चेक करें परीक्षा की तारीखें:
सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: ssc.gov.in
होम पेज पर दिख रहे लिंक “Delhi Police Exam 2025 Dates” पर क्लिक करें
क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुल जाएगी, जिसमें सारी डेट्स दी होंगी
इस PDF को डाउनलोड कर लें और चाहें तो इसका प्रिंट निकालकर रख लें, आगे काम आएगा
ज्यादा जानकारी या अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें
कितनी वैकेंसी?
7,565 पदों में से 4,408 कॉन्स्टेबल (पुरुष) और 2,496 कॉन्स्टेबल (महिला) के लिए हैं। बाकी पद पूर्व सैनिकों और कमांडो विंग के लिए रखे गए हैं। सामाजिक श्रेणियों के हिसाब से 3,174 पद सामान्य वर्ग, 1,608 ओबीसी, 1,386 एससी, 756 ईडब्ल्यूएस और 641 एसटी उम्मीदवारों के लिए हैं।