Delhi Traffic Advisory: 16 से 20 फरवरी दिल्ली में इन रास्तों से बचें, AI समिट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 16 से 20 फरवरी तक प्रगति मैदान में कार्यक्रम होगा। वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कुछ मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड15 Feb 2026, 04:49 PM IST
AI सबमिट से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
AI सबमिट से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से शुरू हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ प्रतिनिधि और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेता भाग लेंगे। कार्यक्रम की उच्च-स्तरीय प्रकृति को देखते हुए आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को नियंत्रित रखने की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक ट्रैफिक प्रबंधन उपाय लागू किए जाएंगे। इनका प्रभाव मुख्य रूप से नई दिल्ली जिले और आसपास के क्षेत्रों में देखा जाएगा, ताकि यातायात सुचारु रहे और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।एडवाइजरी के अनुसार, चिकित्सा आपातकालीन वाहनों सहित आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध आवागमन की अनुमति होगी। आम जनता को वैकल्पिक मार्गों और परिवहन विकल्पों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | क्या है SCSS? टैक्स में ₹1.5 लाख तक की बचत और ₹20,000 की मासिक कमाई,जानिए कैसे

ये रास्ते रहेंगे बंद

वीवीआईपी आवागमन के लिए भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर) तथा मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक के हिस्से को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन मार्गों पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें | भक्तों का इंतजार खत्म! इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

कई बसों के रूट में भी किया गया बदलाव

समिट के दौरान दिल्ली से बाहर जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा और राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हें अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आवश्यकता पड़ने पर बस मार्गों में भी बदलाव किया जा सकता है।दिल्ली पुलिस ने नागरिकों और आगंतुकों से अपील की है कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग करें और उच्च-स्तरीय समिट के दौरान संभावित असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Advisory: 16 से 20 फरवरी दिल्ली में इन रास्तों से बचें, AI समिट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Advisory: 16 से 20 फरवरी दिल्ली में इन रास्तों से बचें, AI समिट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी