AQI 400 पार… सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली में बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण

Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा का स्तर लगातार बिगड़ रहा है। कई इलाकों में प्रदूषण खतरनाक श्रेणी तक पहुंच गया है और हालात अगले कुछ दिनों तक गंभीर बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति लोगों की सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड8 Nov 2025, 08:53 PM IST
दिल्ली में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में ‘गंभीर’ स्तर का प्रदूषण (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में ‘गंभीर’ स्तर का प्रदूषण (सांकेतिक तस्वीर)(HT)

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार को राजधानी के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गई है।

दिल्ली का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शनिवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 361 रहा। यह दिल्ली को ‘रेड जोन’ में ले गया और राजधानी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण

CPCB के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार राजधानी के 38 मॉनिटरिंग सेंटरों में कई जगहों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ।

अलीपुर: 404

ITO: 402

नेहरू नगर: 406

विवेक विहार: 411

वजीरपुर: 420

बुराड़ी: 418

NCR का हाल

दिल्ली से सटे इलाकों में भी हवा खराब रही।

नोएडा: 354

ग्रेटर नोएडा: 336

गाजियाबाद: 339

ये सभी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आते हैं।

प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण

निर्णय समर्थन प्रणाली (DSS) के अनुसार रविवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान लगभग 30% रहा, जबकि ट्रांसपोर्ट सेक्टर का योगदान 15.2% था।

उपग्रह से मिले डेटा के अनुसार शुक्रवार को पंजाब में 100, हरियाणा में 18 और उत्तर प्रदेश में 164 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुईं।

आगे का पूर्वानुमान

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनों तक हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रहेगी।

AQI स्केल

CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच को "अच्छा", 51 से 100 के बीच को "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच को "मध्यम", 201 से 300 के बीच को "खराब", 301 से 400 के बीच को "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच को "गंभीर" माना जाता है।

दिल्ली और NCR में हवा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पराली जलाने और ट्रांसपोर्ट प्रदूषण की वजह से हालात और खराब हो रहे हैं। आने वाले दिनों में लोगों को सांस लेने में और मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAQI 400 पार… सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली में बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAQI 400 पार… सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली में बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण