Delhi School Closed: क्या सोमवार को दिल्ली-NCR में बंद रहेंगे स्कूल? बच्चों को तैयार करने से पहले पढ़ लें आदेश

Delhi School Closed: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। ऐसे में अब दिल्ली के स्कूलों को लेकर पैरेंट्स के मन में सवाल है। आइए जानते हैं उनका जवाब

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Dec 2025, 10:19 PM IST
दिल्ली के स्कूलों को किया बंद
दिल्ली के स्कूलों को किया बंद

Delhi School Closed: दिल्ली में बढ़े प्रदूषण की वजह से ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। ग्रैप 4 लागू होने के बाद कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती है। ऐसे में स्कूलों को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ कि क्या दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बंद कर दिया गया है? आइए जानते हैं इसका जवाब

क्या स्कूल बंद रहेंगे?

ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कलों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है।शिक्षा निदेशालय (DoE) ने साफ किया है कि कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी। आसान शब्दों में कहें, तो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से क्लास चलेंगी। इसके साथ ही सरकारी और निजी कार्यालयों को 50% कर्मचारियों के साथ काम करना होगा और बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

आज सुबह ही लागू हुआ था ग्रैप-3

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण तेजी से बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शनिवार को सुबह ग्रैप-3 लागू किया और शाम होते-होते ग्रैप-4 लागू करने की स्थिति बन गई। वहीं राजधानी में बीते शुक्रवार तक ग्रैप-2 लागू था।

यह भी पढ़ें | 2026 से पहले का ट्रेलर…केरल में जनादेश का नया रंग, जानिए स्थानीय चुनाव का रिजल्ट

आयोग ने शनिवार शाम जारी एक बयान में कहा कि शहर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 431 दर्ज किया गया, जो धीमी हवा की गति, स्थिर वातावरण, खराब मौसम की स्थिति और प्रदूषकों के खराब फैलाव के कारण शाम छह बजे तक बढ़कर 441 हो गया।बता दें कि ग्रैप-4 के उपाय तब लागू किये जाते हैं जब एक्यूआई 450 से ऊपर चला जाता है या उसके ऊपर जाने का अनुमान होता है।

ग्रैप-4 में क्या खुला रहेगा, क्या बंद?

क्या बंदक्या खुला
दिल्ली में डीजल से चलने वाले ट्रकों की एंट्री बंदसीएनजी-इलेक्ट्रिक और जरूरी सेवाओं के ट्रक चलेंगे
दिल्ली के बाहर के कर्मिशियल वाहनों पर रोक इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियोंसीएनजी और बीएस VI डीजल गाड़ियां चलेंगी
नर्सरी से लेकर 11वीं तक के स्कूल बंद 10वीं और 12वीं क्लास फिजिकल मोड में चलेंगी
सरकारी और प्राइवेट दफ्तर वर्क फ्रॉम होम मोड में चल सकते हैंऑफिस 50% कर्मचारियों को ऑफिस बुला सकते हैं
सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक रहेगीसफाई से जुड़े प्रोजक्ट आदि काम जारी रहेंगे
ऑड-ईवन का फैसला भी लिया जा सकता हैएबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन चलते रहेंगे

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi School Closed: क्या सोमवार को दिल्ली-NCR में बंद रहेंगे स्कूल? बच्चों को तैयार करने से पहले पढ़ लें आदेश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi School Closed: क्या सोमवार को दिल्ली-NCR में बंद रहेंगे स्कूल? बच्चों को तैयार करने से पहले पढ़ लें आदेश
OPEN IN APP