
Weather forecast 25 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बादल झमाझम बरस रहे हैं। दिल्ली हो या यूपी दोनों ही राज्यों के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कल यानी 25 अगस्त के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में बारिश की वजह से कई सड़के जलमग्न हो गई हैं और कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी समस्या आ रही है। वहीं मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर बादल झूमकर बरस रहे हैं। बारिश की वजह से मौसम काफी सुहावना हो गया है। आइए जानते हैं कल यान 25 अगस्त को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में आज 12 बजे के बाद गरज-चमक के साथ बरसात हुई। आलम ऐसा रहा कि बारिश से पहले आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही रात हो गई थी। उसके बाद कुछ इलाकों में बिजली भी चमकती दिखाई दी। मौसम विभाग ने आज के वेदर को देखते हुए कल भी बारिश की संभावना जताई है।
कल यानी 25 अगस्त को दिल्ली में कई इलाकों में बादल गरजने के साथ बरस भी सकते हैं। वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज सड़कों पर भयंकर पानी जमा हो गया। बारिश को देखते हुए गुरुग्राम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के सभी कॉरपोरेट कार्यालयों तथा सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को 25 अगस्त से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है।
दिल्ली की तरह आज यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कल यानी 25 अगस्त को भी कई जिलों में बादलों के बरसने की संभावना जताई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
यूपी से सटे बिहार में भी कल आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 25 अगस्त को लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर में आंधी संग बरसात हो सकती है। इसके अलावा बारिश की वजह से पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
उत्तराखंड में भी बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने कल तेज ठंड हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तकाशी, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 125 सड़कें बंद हो गईं और मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ।शिमला मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा IMD ने सैलानियों को सतर्क और पहाड़ों के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। प्रदेश में अगले सात दिनों तक अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
राजस्थान के लोगों कल दिन में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त को दिनभर बारिश की चेतावनी दी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल श्रीगंगानगर, पाली, करौली, बारां, डीग, चुरू, झलावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, राजसमंद, हनुमानगढ़, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में बारिश के साथ ही आंधी-तूफान भी आने की संभावना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.