Delhi Today AQI Update: गैस चेंबर बनी दिल्ली! दिवाली के बाद हवा में घुला जहर, AQI 400 के पार

Delhi Today AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। AQI 400 से ऊपर जा रहा है। दिवाली पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और सूक्ष्म प्रदूषक कणों का स्तर 675 तक पहुंच गया।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड22 Oct 2025, 08:20 AM IST
दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंचा
दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंचा

Delhi Today AQI Update: राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गैस चेंबर बनता जा रहा है। हवा में घुले प्रदूषण की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की चादर छाई दिखी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 22 से 24 अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहने की आशंका जताई है। आलम तो ऐसा है कि राजधानी में कुछ जगहों पर AQI 400 को भी पार कर कर गया है।

आज आपके इलाके में कितना है AQI?

जगहAQI स्तर
पंजाबी बाग433
वजीरपुर401
नेहरू नगर398
अशोक विहार382
दिलशाद गार्डन382
RK पुरम और रोहिणी379
बवाना380
जहांगीरपुरी365
विवेक विहार361
ITO361
आनंद विहार360
बुराड़ी क्रॉसिंग360
नॉर्थ कैंपस357
पटपड़गंज357
पूसा355
द्वारका सेक्टर 8353
ओखला फेज 2353
मथुरा रोड351
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम351

वहीं दिल्ली के पड़ोसी शहरों गाजियाबाद (324), नोएडा (320), मानेसर (320) और हापुड़ (314) में भी इसी तरह की ज़हरीली वायु देखी गई। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के नियमों का व्यापक उल्लंघन देखा गया, जहां उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित दिनों के बाद और निर्धारित समय के बाद भी पटाखे फोड़ना जारी रहा, जिससे धुंध बढ़ गई। इस वजह से अभी कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टूट गया पिछले 4 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता चार साल में सबसे खराब रही तथा रात में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और सूक्ष्म प्रदूषक कणों (पीएम 2.5) की सांद्रता 675 पर पहुंच गई, जो 2021 के बाद से अब तक का उच्चतम स्तर है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने इसके लिए पटाखों के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाओं को जिम्मेदार ठहराया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Today AQI Update: गैस चेंबर बनी दिल्ली! दिवाली के बाद हवा में घुला जहर, AQI 400 के पार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Today AQI Update: गैस चेंबर बनी दिल्ली! दिवाली के बाद हवा में घुला जहर, AQI 400 के पार