Delhi Traffic Alert: शादीपुर फ्लाईओवर पर गड्ढे और आईपीएल मैच के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से बचें

Delhi Traffic Advisory 7 April, 2026 : दिल्ली में आईपीएल मैच और शादीपुर फ्लाईओवर के पास पाइपलाइन लीकेज से सड़क धंसने के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन और पाबंदी लागू की है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड7 Apr 2026, 07:30 PM IST
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट 7 अप्रैल, 2026
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट 7 अप्रैल, 2026

Delhi Traffic Alert 7 April, 2026 : दिल्ली में आज मंगलवार और कल बुधवार को सफर पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच और शादीपुर फ्लाईओवर के पास खराब सड़क की वजह से कई मुख्य रास्तों पर भारी जाम लग सकता है।

शादीपुर फ्लाईओवर के पास पाइपलाइन लीकेज और गड्ढा

पटेल रोड पर शादीपुर फ्लाईओवर के पास पाइपलाइन लीकेज की वजह से सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इस कारण पूसा से शादीपुर फ्लाईओवर जाने वाले कैरिजवे की दो लेन प्रभावित हुई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज शाम 5 बजे से कल सुबह 8 बजे तक इस इलाके में ट्रैफिक काफी धीमा और भारी रहेगा।

इन रास्तों से बचने की सलाह

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पटेल रोड (पूसा से शादीपुर फ्लाईओवर कैरिजवे) का इस्तेमाल करने से बचें। जो लोग कीर्ति नगर की ओर जाना चाहते हैं, वे पूसा गोलचक्कर (R/A Pusa) से टोडापुर की तरफ बाएं मुड़कर देव प्रकाश शास्त्री मार्ग और फिर नारायणा के रास्ते जा सकते हैं। संबंधित एजेंसियां युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम कर रही हैं।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मैच

अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच डे-नाइट आईपीएल मैच होना है। मैच शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था दोपहर 12 बजे से ही प्रभावित हो जाएगी। बहादुर शाह जफर (BSZ) मार्ग और जवाहर लाल नेहरू (JLN) मार्ग पर रात 12 बजे तक पाबंदियां रह सकती हैं।

स्टेडियम के लिए एंट्री और पार्किंग के नियम

मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए गेट नंबर के हिसाब से एंट्री तय की गई है:

  • गेट 1-8: BSZ मार्ग से एंट्री।
  • गेट 10-15: JLN मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास) से एंट्री।
  • गेट 16-18: BSZ मार्ग (पेट्रोल पंप के पास) से एंट्री।

पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर 'पार्क एंड राइड' की सुविधा उपलब्ध है। स्टेडियम के पास केवल लेबल वाली गाड़ियों को ही पार्किंग की इजाजत मिलेगी।

इन सड़कों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

मैच के दौरान दरियागंज से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट तक किसी भी भारी या कमर्शियल वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आसफ अली रोड और जेएलएन मार्ग जैसे रास्तों पर जाने से बचें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi Traffic Alert: शादीपुर फ्लाईओवर पर गड्ढे और आईपीएल मैच के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से बचें
More