Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में रात के समय इस तरफ नहीं जाएं, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्यों

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत सड़क मरम्मत कार्य को लेकर 22-23 नवंबर को मोतीलाल नेहरू मार्ग और 24-25 नवंबर को दारा शिकोह रोड पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद करने का आदेश दिया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड23 Nov 2025, 12:37 PM IST
Delhi Traffic Advisory: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की वजह से दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
Delhi Traffic Advisory: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की वजह से दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

Delhi Traffic Advisory: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रात में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात के समय ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के आसपास अगले कुछ दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के काम चलने की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत सड़क मरम्मत कार्य को लेकर 22-23 नवंबर को मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान सुनहरी बाग मस्जिद गोल चक्कर और साउथ फाउंटेन सर्कल के बीच दोनों तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों को सुनहरी बाग मस्जिद गोल चक्कर और साउथ फाउंटेन गोल चक्कर से निकाला जाएगा।

पार्किंग की भी नहीं होगी इजाजत

पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रभावित हिस्से पर किसी भी गाड़ी की आवाजाही या सड़क के किनारे पार्किंग की इजाजत नहीं है। गलत तरीके से खड़ी की गई गाड़ियों को माता सुंदरी मार्ग पर बने ट्रैफिक पिट में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें | बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफ़ान, अंडमान और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

दूसरे चरण में ये सड़क रहेगी बंद

दूसरे चरण में 24-25 नवंबर को दारा शिकोह रोड पर 9 बजे से सुबह 6 बजे आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान विजय चौक की ओर जाने वाले वाहनों को राजाजी मार्ग से कामराज मार्ग होकर सुनहरी मस्जिद होते हुए मोती लाल नेहरू मार्ग की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा वाहन चालकों को रफी मार्ग और कर्तव्य पथ की ओर भी डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय सेंट्रल विस्टा इलाके में भीड़भाड़ की आशंका जताई है और लोगों को यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Advisory: दिल्ली में रात के समय इस तरफ नहीं जाएं, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Advisory: दिल्ली में रात के समय इस तरफ नहीं जाएं, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्यों