Delhi Traffic Alert: अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा आज, घर से निकलने से पहले देख लें बंद रास्तों की लिस्ट

Delhi Traffic Advisory 14 April, 2026: अंबेडकर जयंती पर दिल्ली के रामलीला मैदान से अंबेडकर भवन तक निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कई रास्ते प्रभावित रहेंगे।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड14 Apr 2026, 08:41 AM IST
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट 14 अप्रैल, 2026
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट 14 अप्रैल, 2026

Delhi Traffic Alert 14 April, 2026: दिल्ली में आज बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। अगर आप आज ऑफिस या किसी जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है।

दिल्ली पुलिस ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए खास इंतजाम किए हैं ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। आपको उन रास्तों की जानकारी देना जहां भारी जाम या डायवर्जन की संभावना सबसे अधिक है ताकि वे अपना समय बचा सकें।

कार्यक्रम का समय और रूट

रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई है। इसके बाद शोभा यात्रा शुरू होगी जो अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्केट, खारी बावली, कुतुब रोड और सदर बाजार से होकर गुजरेगी। यह यात्रा बारा टूटी चौक, फिल्मीस्तान सिनेमा, गुरु रविदास मार्ग और रानी झांसी मार्ग होते हुए पहाड़गंज स्थित डॉ. अंबेडकर भवन पर समाप्त होगी।

इन रास्तों पर जाने से बचें

दिल्ली पुलिस ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक यात्रियों को कुछ खास रास्तों से बचने की सलाह दी है। इनमें जेएलएन मार्ग (JLN Marg), आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग और अजमेरी गेट शामिल हैं। इसके अलावा मिंटो रोड, कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग, ईस्ट पार्क रोड और डीबीजी रोड (DBG Road) पर भी भारी ट्रैफिक या डायवर्जन हो सकता है।

पार्किंग और सख्त नियम

पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी गाड़ी को जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड या रैली के रूट पर पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा पाया गया, तो उसे न केवल टो (tow) किया जाएगा, बल्कि मालिक पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। विजिटर्स के लिए माता सुंदरी कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

प्रभावित रास्ते (इनसे बचें)पार्किंग की जगह (निर्धारित स्थान)
JLN मार्गमाता सुंदरी कॉलेज पार्किंग
आसफ अली रोडयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल इसी निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करें।
मिंटो रोड और अजमेरी गेटमुख्य सड़कों या रैली रूट पर पार्किंग सख्त मना है।
चमन लाल मार्गसड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठा लिया (Towed) जाएगा।
कुतुब रोड और सदर बाजार
रानी झांसी मार्ग और DBG रोड

जरूरत पड़ने पर डायवर्जन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जेएलएन मार्ग पर जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। अगर भीड़ बढ़ती है, तो दिल्ली गेट, मिंटो रोड और अजमेरी गेट से आने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाई जा सकती है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे धैर्य रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi Traffic Alert: अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा आज, घर से निकलने से पहले देख लें बंद रास्तों की लिस्ट
More