
नई दिल्ली: अगर आपको आजाद मार्केट से पुल बंगाश पकड़ना है तो सावधान हो जाइए। आजाद मार्केट से लाला हरदेव सहाय मार्ग (बुलेवार्ड रोड) पूरे वर्ष के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि अब आजाद मार्केट से सीधे पुल बंगाश लेने के बजाय आपको बंदा बैरागी मार्ग का रूट लेना पड़ेगा। वहीं, पुल डफरिन भी बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ, स्वतंत्रता दिवस के ट्रैफिक अरेंजमेंट के लिए दिल्ली के सात रूटों पर ट्रैफिक सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद कर दिया गया है। इसलिए बेहदर होगा कि घर से बाहर निकलने से पहले कन्फर्म कर लें कि आपकी यात्रा इन्हीं रूटों पर तो नहीं है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि पुल बंगाश और पुल डफरिन ओवर ब्रिज पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी क्योंकि ये दोनों ओवब्रिज कमजोर हो गए हैं जिनका रीकंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। इस कारण डीटीसी/क्लस्टर बसों के लिए नए रूट तय कर दिए गए हैं। जिन्हें पुल बंगाश लेना था, अब उन्हें वीर बंदा बैरागी मार्ग से आजाद मार्केट चौक, डीसीएम चौक, रानी झांसी फ्लाइओवर, तीस हजारी होते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट/पुरानी दिल्ली रेलेवे स्टेशन का रूट लेना होगा।
जिन्हें पुल डफरिन का रूट लेना था, अब उन्हें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अवंतिका बाई चौक, पुल मिठाई, जोरावर सिंह मार्ग होते हुए बरफखाना चौक आक रूट लेना होगा। एक दूसरा रूट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अवंतिका बाई चौक और आजाद मार्केट रोड होते हुए आजा मार्केट चौक की ओर का है। जो वाहन मोरी गेट मार्ग चौक से एसपीएम मार्ग जा रहे थे, उन्हें अब गोखले रोड या निकोल्सन रोड या जोरावर सिंह मार्ग होते हुए लोठियां रोड और छत्ता रेलवे चौक होते हुे एसपीएम मार्ग जाना चाहिए।
डीटीसी बसों के लिए दो डायवर्जन रूट दिए गए हैं। पहला वीर बंदा बैरागी मार्ग से आजाद मार्केट चौक, डीसीएम चौक, रानी झांसी फ्लाइओवर, तीस हजारी, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, लोठियां रोड, छत्ता रेल चौक से होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का रूट है। दूसरा रूट वीर बंदा बैरागी मार्ग, आजा मार्केट, डीसीएम चौक, रानी झांसी फ्लाइओवर, तीस हजारी, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, हनुमान सेतु के नीचे से छत्ता रेल चौक होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का है।
ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल चालकों से पुल डफरिन पर चढ़ने के बजाय वैकल्पिक रास्तों पर जाने का सुझाव दिया है। छोटे वाहनों को तीस हजारी रोड पर भीड़ बढ़ाने की जगह आजाद मार्केट रोड से अवंतिका बाई चौक होते हुए एसपीएम मार्ग की ओर जाना चाहिए।
संपूर्ण भारत शनिवार, 15 अगस्त को भारत अपना 8वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के कारण आसपास के कई रास्ते सुबह 10 बजे के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इन रूटों पर आवाजाही अहले सुबह 4 बजे ही बंद हो जाएगी।
नेताजी सुभाष मार्ग - दिल्ली गेट होते हुए छत्ता रेल चौक
लोथियां रोड - जीपीओ होते हुए छत्ता रेल चौक
एसपी मुखर्जी मार्ग - एचसी सेन मार्ग होते हुए यमुना बाजार चौक
चांदनी चौक रोड - फाउंटेनस चौक होते हुए लाल किला
निषाद राज मार्ग - रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
रिंग रोड - राजघाट से कश्मीर गेट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि अगर आपके पास पार्किंग लेबल नहीं है तो सुबह 4 बजे से 10 बजे तक, छह घंटों के लिए इन रूटों पर नहीं जाएं।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचने के तीन वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं।
जिन्हें उत्तर से दक्षिण की ओर जाना है, वो ऑरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपी मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइंयां रोड से होते हुए रानी झांसी रोड वाला रूट लें।
जिन्हें पूरब से पश्चिम की ओर यात्रा करनी है, उन्हें एनएच 24/एनएच 9 से निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड से रिंग रोड या डीएनडी से बारापुला रोड/रिंग रोड का रूट लेना चाहिए।
जिन्हें ट्रांस यमुना से उत्तरी दिल्ली की ओर जाना है, वो पुस्ता रोड से जीटी रोड और युद्धिष्ठर सेतु होते हुे आईएसबीटी कश्मीरी गेट का रूट लें।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि 14 और 15 अगस्त को, निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की एंट्री नहीं होगी। वहीं, दूसरे राज्यों से आने-जाने वाली बसों को महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच का रूट नहीं लेने दिया जाएगा। जबकि, शहर के अंदर चलने वाली बसों को ट्रैफिक प्लान के मुताबिक डायवर्ट किया जाएगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.