
Delhi Traffic advisory: 26 जनवरी को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा और इस मौके पर दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के चलते राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और परेड सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। परेड का रूट विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, ‘C’ हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial), इंडिया गेट पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मजबूरी में सफर करने वालों के लिए वैकल्पिक रूट सुझाए हैं।
रिंग रोड – आश्रम चौक – सराय काले खान – आई.पी. फ्लाईओवर – राजघाट – रिंग रोड
मदरसा – लोधी रोड टी प्वाइंट – ऑरोबिन्दो मार्ग – एम्स चौक – रिंग रोड – धौला कुआं – वंदे मातरम मार्ग – शंकर रोड – पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग
रिंग रोड – भैरों रोड – मथुरा रोड – सुब्रमण्यम भारती मार्ग – राजेश पायलट मार्ग – पृथ्वी राज रोड – सफदरजंग रोड – कमाल अतातुर्क मार्ग – पंचशील मार्ग – सायमन बोलिवर मार्ग – अपर रिज रोड / वंदे मातरम मार्ग
रिंग रोड – आई.एस.बी.टी – चांदगी राम अखाड़ा – मॉल रोड – आज़ादपुर – रिंग रोड
रिंग रोड – भैरों रोड – मथुरा रोड – लोदी रोड – औरोबिंदो मार्ग – सफदरजंग रोड – तीन मूर्ति मार्ग – मदर टेरेसा क्रेसेंट – पार्क स्ट्रीट – शंकर रोड – वंदे मातरम मार्ग
दक्षिण दिल्ली से: धौला कुआं – वंदे मातरम मार्ग – पंचकुलां रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – चेल्म्सफोर्ड रोड (पहाड़गंज साइड के लिए), या मिंटो रोड – भवभूति मार्ग (अजमेरी गेट साइड के लिए)।
पूर्वी दिल्ली से: बुलेवार्ड रोड (आईएसबीटी ब्रिज से होते हुए) – रानी झांसी फ्लाईओवर – आर/ए झंडेवालान – डी.बी. गुप्ता रोड – शीला सिनेमा रोड – पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है।
दक्षिण दिल्ली से: रिंग रोड – आश्रम चौक – सराय काले खां – रिंग रोड – राजघाट – रिंग रोड चौक यमुना बाजार – एस.पी. मुखर्जी मार्ग – छत्ता रेल – कौड़िया ब्रिज।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश मानें। यात्रा से पहले पर्याप्त समय रखें और परेड रूट से सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक बचकर चलें। अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया और हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी मिलती रहेगी।
सामान्य जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे निम्न माध्यमों से अपडेट लेते रहें:
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/dtptraffic
एक्स (X) हैंडल: https://x.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम पेज: https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.