
नई दिल्ली: पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस के उमंग में पूरा डूबा है। इस अवसर पर शनिवार को राजधानी दिल्ली में तिरंगा साकिलोथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही बता दिया कि लाल साईं मार्ग और शहीद मेजर राजीव लाल मार्ग पर कल यातायात की अनुमति नहीं होगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परंपरागत रूप से लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। देश के इस मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शनिवार को घर से निकलना पड़े तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी अलर्ट जरूर जान लें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त, 2026 को लाल साईं मार्ग पर तिरंगा साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंखा रोड से हरि नगर चौक (जेल रोड) तक लाल साईं मार्ग, और हरि नगर चौक से हरि नगर घंटाघर तक शहीद मेजर राजीव लाल मार्ग, वाहनों के लिए बंद रहेंगे।
पंखा रोड से हरि नगर जेल रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए पंखा रोड से नजफगढ़ रोड होते हुए हरि नगर जेल रोड की ओर जाएं।
जिन्हें हरि नगर जेल रोड से पंखा रोड की ओर जाना है, वो हरि नगर जेल रोड से नजफगढ़ रोड होते हुए पंखा रोड पकड़ना पड़ेगा।
हरि नगर से जेल रोड की ओर आने वाले ट्रैफिक के लिए यात्रियों को मायापुरी रोड या नजफगढ़ रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि शहीद मेजर राजीव लाल मार्ग भी इस दौरान वाहनों के लिए बंद रहेगा।
वहीं, जनकपुरी/उत्तम नगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे लाल साईं मार्ग, जनकपुरी और शहीद मेजर राजीव लाल मार्ग, हरि नगर के बजाय नजफगढ़ रोड/आउटर रिंग रोड/मायापुरी रोड का उपयोग करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के कारण सुबह 4 बजे से ही इलाके की सड़कें बंद कर दी जाएंगी जो सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने एक एक्स पोस्ट में कहा, '15 अगस्त,2026 को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, जहां माननीय प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस अवसर और आम जनता की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर शनिवार को लाल किले के आसपास कुछ ट्रैफिक प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेंगे।'
नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक
लोथियन रोड: जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल चौक
एस.पी. मुखर्जी मार्ग: एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाज़ार चौक
चांदनी चौक रोड: फव्वारा चौक से लाल किला
निषाद राज मार्ग: रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
एस्प्लेनेड रोड एवं लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
रिंग रोड: राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जिन वाहनों के पास वैध पार्किंग लेबल नहीं हैं वो 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक इन रास्तों पर नहीं जाएं।
उत्तर से दक्षिण जाने वालों के लिए: अरबिंदो मार्ग → सफदरजंग रोड → कमाल अतातुर्क मार्ग → कौटिल्य मार्ग → एस.पी. मार्ग → 11 मूर्ति → मदर टेरेसा क्रीसेंट → पार्क स्ट्रीट → मंदिर मार्ग → पंचकुइयां रोड → रानी झांसी रोड
पूरब से पश्चिम जाने वालों के लिए: एनएच-24/एनएच-9 → निज़ामुद्दीन खत्ता → बारापुला रोड → रिंग रोड
वैकल्पिक रूप से: डीएनडी → बारापुला रोड/रिंग रोड
ट्रांस-यमुना से उत्तरी दिल्ली जाने वालों के लिए: पुस्ता रोड → जीटी रोड → युधिष्ठिर सेतु → आईएसबीटी कश्मीरी गेट
आज मध्यरात्रि 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद ब्रिज के बीच माल वाहनों को अनुमति नहीं होगी। इस अवधि के दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को अनुमति नहीं होगी। सिटी बसें/डीटीसी सेवाएं ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रभावित मार्गों से डायवर्ट की जाएंगी।
टेलीवीजन की दुनिया से अखबार का संसार और अब डिजिटल वर्ल्ड। नवीन कुमार पाण्डेय पत्रकारिता की बहुआयामी विधाओं में 17 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में द्विवर्षीय पीजी डिप्लोमा की डिग्री लेकर वर्ष 2008 से पत्रकारिता की शुरू हुई यात्रा अनवरत जारी है। करियर के एक छोर पर नोएडा तो दूसरे पर दिल्ली है जबकि बीच में पटना और रांची का पड़ाव प्राप्त हुआ है। नवीन नोएडा, पटना, रांची, फिर नोएडा के विभिन्न मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहने के बाद मिंट हिंदी से जुड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। पूरे पत्रकारीय जीवन में डिजिटल मीडिया का अनुभव सबसे ज्यादा रहा है। पिछला संस्थान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन रहा जिसका एक दशक से भी ज्यादा लंबा और बहुत सुहावना साथ रहा। एनबीटी में मेन डेस्क का हिस्सा रहते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर लंबे समय तक काम किया। बीच में तीन वर्ष बिजनेस सेक्शन को लीड करने में बीते। फिर एआई का दौर आया तो इकनॉमिक टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स की ओर से 5-5 सदस्यों की टीम बनाई गई। नवीन ने एनबीटी की टीम की अगुवाई करते हुए तीन वर्षों तक न्यूज रूम में एआई की उपयोगिता पर लंबा रिसर्च किया और कई प्रॉजेक्ट्स जमीन पर उतारे। इस दौरान उन्हें संस्था से इनोवेटिव माइंड का अवॉर्ड भी हासिल हुआ। हमेशा नयेपन की खोज में जुटे रहकर नवीन अपने नाम को सार्थक करने को आज भी प्रयासरत हैं। मिंट हिंदी का संपादकीय नेतृत्व करते हुए बिजनेस के विभिन्न आयामों को छूते हुए राजनीति, कानून, कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर लेख और विचार यहां प्रकाशित करते रहेंगे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.