Delhi Traffic Alert: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, हनुमान जन्मोत्सव की होगी भीड़

Delhi Traffic Alert Today 2 April, 2026 : हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली के मरघट वाले बाबा मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और ISBT जाने वाले यात्री संभलकर निकलें।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड2 Apr 2026, 05:48 AM IST
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी 2 अप्रैल, 2026
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी 2 अप्रैल, 2026

Delhi Traffic Alert Today in Hindi : दिल्ली में आज, गुरुवार 2 अप्रैल, 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। रिंग रोड स्थित 'मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर' में होने वाले कार्यक्रमों की वजह से कई सड़कों पर भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे परेशानी से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें और प्रभावित रास्तों के विकल्प तलाशें।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का असर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हनुमान जन्मोत्सव के दौरान मरघट वाले बाबा मंदिर और रिंग रोड के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। आज, 2 अप्रैल को पूरे दिन डायवर्जन लागू रह सकता है। रिंग रोड (शांति वन से ISBT कश्मीरी गेट), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध या रेगुलेशन रहेगा।

यह भी पढ़ें | दिल्ली: संगम विहार में करणी सिंह शूटिंग रेंज रोड 3 अप्रैल तक बंद

यहां से किया जा सकता है डायवर्जन

भीड़ को देखते हुए पुलिस जरूरत के हिसाब से कुछ पॉइंट्स से ट्रैफिक को डायवर्ट करेगी। इनमें रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, GPO चौक, केला घाट और लोहे का पुल शामिल हैं। इसके अलावा रिंग रोड पर मंकी ब्रिज के नीचे और बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-पॉइंट पर भी ट्रैफिक को मोड़ा जा सकता है।

श्रेणीस्थान/मार्ग का विवरण
मुख्य प्रभावित सड़केंरिंग रोड (शांति वन से ISBT कश्मीरी गेट - दोनों तरफ)
प्रमुख मार्गश्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग (हनुमान मंदिर से पुल मिठाई)
मेट्रो लिंक रोडलोथियन रोड (छत्ता रेल चौक से कश्मीरी गेट मेट्रो)
कनेक्टिंग रोडनेताजी सुभाष मार्ग (छत्ता रेल चौक से दिल्ली गेट)
अन्य मार्गनिषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड (ISBT से बरफखाना चौक)
संभावित डायवर्जन पॉइंट्सरेल छत्ता चौक, सुभाष कट, GPO चौक, केला घाट
महत्वपूर्ण टी-पॉइंटबुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-पॉइंट, मंकी ब्रिज के नीचे
ब्रिज रूटलोहे का पुल (Iron Bridge)
यह भी पढ़ें | दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और प्रगति मैदान के पास भारी जाम का अलर्ट

यात्रियों के लिए पुलिस की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है, 'लोग प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें।' खास तौर पर उन लोगों को समय से निकलने की सलाह दी गई है जिन्हें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या कश्मीरी गेट ISBT जाना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो और बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

रेलवे और बस यात्री: यदि आप पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या ISBT कश्मीरी गेट जा रहे हैं, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो का उपयोग करना सबसे बेहतर विकल्प है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, हनुमान जन्मोत्सव की होगी भीड़
More