Delhi Traffic Alert 9 April, 2026 : दिल्ली में न्यू रोहतक रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) अभी अंडरग्राउंड केबल बिछा रहा है। इस वजह से न्यू रोहतक रोड पर ट्रैफिक रेगुलेशन लागू किया गया है। यह व्यवस्था शुक्रवार, 9 अप्रैल से शुरू होकर अगले शुक्रवार, 17 मई तक प्रभावी रहेगी। अगर आप इस दौरान जाम से बचना चाहते हैं, तो अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें। इस ट्रैफिक एडवाइजरी का सीधा असर उन ऑफिस जाने वालों और छात्रों पर पड़ेगा जो रोजाना लिबर्टी सिनेमा से कमल टी-पॉइंट वाले स्ट्रेच का इस्तेमाल करते हैं।
क्यों प्रभावित हो रहा है ट्रैफिक?
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड देव नगर से JB-4 (ईदगाह के पास) तक 220 KV की अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम कर रही है। न्यू रोहतक रोड के जरिए होने वाले इस काम के लिए लिबर्टी सिनेमा से कमल टी-पॉइंट के बीच सड़क की कटाई की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से इन हिस्सों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है।
इन घंटों में भूलकर भी न जाएं
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पीक आवर्स के दौरान न्यू रोहतक रोड पर जाने से बचें। विशेष रूप से निम्नलिखित समय में भारी जाम की स्थिति बन सकती है:
वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से देशबंधु गुप्ता रोड को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने कहा है कि यात्री असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बना लें।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामान्य जनता का सहयोग सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। लोग किसी भी सहायता या रियल-टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल या हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं।