
Delhi Traffic Alert Today: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गाड़ी लेकर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक अपडेट जान लीजिए। आज दिल्ली में कई जगहों पर रामनवमी की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। इसके अलावा आज नांगलोई में ब्रिज मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए खबर खांडा चौक ब्रिज को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अगर आप वहां से गुजरने वाले थे, तो अपको नए रास्ते की तलाश करनी होगी। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कहां- कहां जाम लग सकता है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किन रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
कालकाजी मंदिर में नवरात्रि समारोह के चलते 27 मार्च 2026 तक विशेष इंतजाम लागू रहेंगे। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी देखने को मिल सकती है।इस वजह स चिराग दिल्ली/सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर से लेकर मोदी मिल फ्लाईओवर तक के हिस्से में वाहन रेंगते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा मां आनंदमयी मार्ग पर क्राउन प्लाजा से कालकाजी मंदिर तक का रास्ता पूरी तरह व्यस्त रहेगा। वहीं कैप्टन गौड़ मार्ग और आस्था कुंज रोड पर भी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर भारी मालवाहक वाहनों (HGVs) का प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके अलावा, नेहरू प्लेस से मोदी मिल फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड पर पार्किंग सख्त वर्जित है। इसके अलावा पैदल चलने वालों को सलाह दी गई है कि वे सड़क पार करने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज (FOB) का ही उपयोग करें।
झंडेवालान मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए 27 मार्च तक ट्रैफिक रेगुलेशन जारी रहेगा।रानी झांसी रोड और देश बंधु गुप्ता (DBG) रोड (पहाड़गंज चौक से कालकादास चौक तक) पर ट्रैफिक का ज्यादा दबाव रहने वाला है। अगर आप आज अपनी गाड़ी से या कैब से करोल बाग या सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ओर जाने वाले हैं, तो फैज रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहींआईएसबीटी कश्मीरी गेट (ISBT Kashmiri Gate) की ओर जाने वाले लोग रानी झांसी रोड के बजाय पंचकुइयां रोड का विकल्प चुन सकते हैं।
अगर आप पश्चिमी दिल्ली में रहते हैं या आज जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर नजर जरूर डाल लीजिए। खबर खांडा चौक ब्रिज (चंदर विहार) के मरम्मत का काम चल रहा है। सप्लीमेंट्री ड्रेन पर बने इस पुल की मरम्मत और रीसरफेसिंग का काम शुरू हो गया है, जिसके कारण इसे 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
इन वाहनों को अब महादेव चौक से डाइवर्ट किया जा रहा है। यहां से यात्री मच्छी मार्केट या डीएवी पब्लिक स्कूल (विकास पुरी) वाला रास्ता लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।विकास पुरी से निलोठी आने वाले वाहन भी महादेव चौक के रास्ते ही अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.