Delhi Traffic Advisory: आज शाम को नोएडा से दिल्ली आना है? भूलकर भी न करें इन रास्तों का इस्तेमाल, मिलेगा जाम का झाम

India vs Namibia T20 World Cup: दिल्ली यातायात पुलिस ने टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए यातायात पाबंदियां और पार्किंग नियम जारी किए हैं। भारी भीड़ के मद्देनजर, विशेष मार्गों पर जाम की संभावना है। पार्किंग केवल वैध लेबल वाली गाड़ियों के लिए उपलब्ध होगी…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड12 Feb 2026, 04:15 PM IST
दिल्ली ट्र्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली ट्र्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के मद्देनजर यातायात पाबंदियां और वाहन पार्किंग के संबंध में परामर्श जारी किया। मैच शाम पांच बजे से आधी रात तक फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कहा कि स्टेडियम के आसपास विशेष रूप से यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।

कुछ मार्ग रहेंगे बाधित

परामर्श के मुताबिक, मैच के समय बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग पर मार्ग परिवर्तन और पाबंदियां लागू रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे शाम पांच बजे से आधी रात के बीच इन रास्तों से बचें क्योंकि भारी जाम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं ऐश्वर्य प्रताप? एशियन चैंपियनशिप में लगाया ऐसा निशाना, जीत लिया गोल्ड

भारी वाहनों की एंट्री बंद

परामर्श में कहा गया है कि जेएलएन मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुर शाह जफर मार्ग पर दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक (दोनों तरफ) तक भारी वाहनों को आने की इजाजत नहीं होगी। स्टेडियम के आसपास वाहन पार्किंग की भी सख्त पाबंदियां रहेंगी।

इन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री

इसमें कहा गया कि सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा जिनके शीशे पर वैध पार्किंग लेबल लगे होंगे। बिना वैध लेबल वाली गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल के पास आने की इजाजत नहीं होगी।परामर्श में कहा गया कि दर्शकों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर निशुल्क पार्किंग की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें | Draft Income Tax Rule: नए टैक्स नियमों पर कैसे दें फीडबैक? 22 फरवरी है लास्ट डेट

मैच से पहले जानिए दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालन क्रूगर, डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जे जे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Advisory: आज शाम को नोएडा से दिल्ली आना है? भूलकर भी न करें इन रास्तों का इस्तेमाल, मिलेगा जाम का झाम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Advisory: आज शाम को नोएडा से दिल्ली आना है? भूलकर भी न करें इन रास्तों का इस्तेमाल, मिलेगा जाम का झाम