Delhi Traffic Advisory 18 April, 2026 : अगर आप इस संडे दिल्ली के रोहिणी की तरफ जाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें। दरअसल रोहिणी सेक्टर-10 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में शिव महापुरााण कथा चल रही है। महापुराण की वजह से 24 अप्रैल तक यहां श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखने को मिल सकती है और 19 अप्रैल को कथा का चौथ दिन और रविवार होने की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्वर्ण जयंती पार्क की तरफ जाने वाले रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं किन रास्तों का डायवर्ड किया जा सकता है।
बीते तीन दिनों में कथा स्थल पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे हैं। 16 तारीख को निकाली गई कलश यात्रा के बाद से ही इलाके में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एजवाइजरी जारी करते हुए कुछ रास्तों की लिस्ट जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भीड़ बढ़ने पर इन रास्तों को डायवर्ड कर सकती है।
- राम मूर्ति पासी मार्ग
- के.एन. काटजू मार्ग (KN Katju Marg)
- एच.एल. परवाना मार्ग
इन तीनों सड़कों पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी गई है। अगर आप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करते हैं, तो पुलिस उसे तुरंत टोह (Tow) कर ले जाएगी और कानूनी कार्रवाई के साथ भारी चालान भी काटा जाएगा।
जरूरत पड़ने पर यहां से मुड़ेगा ट्रैफिक
पुलिस ने 5 ऐसे पॉइंट्स चिह्नित किए हैं जहाँ से ट्रैफिक को कभी भी डायवर्ट किया जा सकता है:
- आउटर रिंग रोड KNK टी-पॉइंट
- रिठाला मेट्रो स्टेशन और वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास का इलाका
- द्वारकाधीश चौक
- बंसल भवन सेक्टर 15, रोहिणी
अगर आप कहीं ट्रैफिक में फंस जाते हैं, तो आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
हेल्पलाइन: 1095 या 011-25844444