Delhi Traffic Advisory 2026: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गाड़ी से दफ्तार जाते हैं, तो आज और कल आपको कई रास्ते बंद मिल सकते हैं। 77वें गणतंत्र दिवस की परेड के लिए आज और कल फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। इसके लिए कुछ रास्तों को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एक अपडेट भी दिया है। आइए जानते हैं कि आज कौन-कौन से रास्ते पर जाम रहेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जाते करते हुए बताया कि 22 जनवरी 2026 को विजय चौक पर होने वाले Beating Retreat Ceremony की रिहर्सल के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निम्न मार्गों का उपयोग करें:
मालवाहकों की एंट्री पर बैन
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी। 22 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से लेकर 23 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक और 25 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 26 जनवरी 2026 तक, इन दोनों समय में गौतमबुद्धनगर से दिल्ली आने वाले तथा अन्य मार्गों से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहन को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।