Delhi Traffic Restrictions: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, आज कई मार्ग रहेंगे बंद

दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के कारण कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू है। वाहन रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड5 Dec 2025, 08:34 AM IST
दिल्ली में इन रास्तों से बचकर चलें
दिल्ली में इन रास्तों से बचकर चलें

Delhi Traffic Restrictions: अगर आज आप ऑफिस के लिए निकलने वाले हैं या फिर ऑफिस से घर आने वाले हैं, तो एक बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर पढ़ लें। दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं और आज वो दिल्ली में कई जगहों पर जाएंगे। इस वजह से दिल्ली के कुछ मार्गों में बदलाव किया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार देर रात एडवाइजरी जारी कर दी थी, जिसमें सुबह से लेकर देर शाम तक कई अहम मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू करने की घोषणा की गई है।आइए जानते है आज आपको किन रास्तों पर जाम मिल सकता है और कौन से रास्ते खाली मिलेंगे।

सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह,दोपहर और शाम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनसार सुबह 10 से 11.30 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को टो कर लिया जाएगा और गलत पार्किंग और नियमों की अनदेखी करने वालों पर केस दर्ज होगा।

इस दौरान वंदेमातरम मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सैन मार्टिन क्रॉसिंग, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन के आसपास डायवर्जन रहेगा। यात्रियों को वंदेमातरम मार्ग, यशवंत प्लेस, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड और रफ़ी मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक

वहीं सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड और डब्ल्यू-पॉइंट पर वाहनों को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।इस दौरान जनपथ–टॉल्सटॉय मार्ग, टॉल्सटॉय–केजी मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा रोड, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन पर डायवर्जन रहेगा। यात्रियों को डीडीयू मार्ग, आसफ़ अली रोड, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड और रफी मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक

जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर वाहनों को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।इस दौरान जनपथ–टॉल्सटॉय मार्ग, टॉल्सटॉय–केजी मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा रोड, एमएलएनपी, क्यू-पॉइंट, सुनहरी मस्जिद रोड, क्लैरिज होटल, अकबर रोड, मान सिंह रोड, एनएससीआई क्लब मथुरा रोड और भगवान दास रोड/तिलक मार्ग पर डायवर्जन रहेगा।यात्रियों को पृथ्वी राज रोड, डीडीयू मार्ग, आसफ़ अली रोड और मौलाना आज़ाद रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

शाम 05:00 से रात 09:00 बजे तक

मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर वाहनों को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।इस दौरान वंदेमातरम मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सैन मार्टिन क्रॉसिंग, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन पर डायवर्जन लागू रहेगा।यात्रियों को वंदेमातरम मार्ग, यशवंत प्लेस, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड और रफी मार्ग का विकल्प चुनने की सलाह दी गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Restrictions: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, आज कई मार्ग रहेंगे बंद
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Traffic Restrictions: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, आज कई मार्ग रहेंगे बंद