कल का मौसम: शीतलहर के बीच 2 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Weather Forecast 24 December: दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम

Anuj Shrivastava
अपडेटेड23 Dec 2025, 10:18 PM IST
कल कैसा रहेगा मौसम
कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam, 24 December 2025: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक इस वक्त ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं ठंड की वजह से काफी लोग घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार क्रिसमस पर दिल्ली में पहाड़ों वाली ठंड महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में गिरेगा पारा

राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा तेजी से लुढ़कने वाला है। कल यानी 24 दिसंबर को राजधानी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। कल और परसो न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। इसके अलावा कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है।

यह भी पढ़ें | क्या आपकी डीपफेक Video हुई लीक? AI ने बताया अब क्या करें, जानिए बचाव के टिप्स

राजस्थान में छाया रहेगा घना कोहरा

राजस्थान के अनेक जिलों में मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा,जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो गई और आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 24 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर खासकर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

यूपी को बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

उत्तर प्रदेश इस वक्त ठंड और कोहरे की चपेट में है। आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क तथा घने कोहरे का अनुमान हैं। तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी होने के कारण अगले कुछ दिनों में गलन और कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। हवा भी किसी किसी दिन तेज देखी जा सकती है, और खास तौर से पछुआ हवा बने रहने के आसार हैं। आगामी दिनों में भदोही व आसपास के जनपदों में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।

कश्मीर में अगले 5 दिन सबसे अहम

कश्मीर घाटी में हिमपात और बारिश के बाद मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाये रहने के बावजूद मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि घाटी में 23-28 दिसंबर तक मौसम आंशिक रूप से या सामान्यतः बादल छाये रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को बाद में मौसम आमतौर पर बादल छाये रहने वाला रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की का अनुमान है।

शिमला में भी बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विज्ञान स्टेशन ने भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों, ऊना जिले के कुछ हिस्सों और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में 26 दिसंबर तक सुबह तड़के या सुबह और देर रात के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि 28 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: शीतलहर के बीच 2 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: शीतलहर के बीच 2 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम