Delhi Water Supply disruption: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक जरूरी वॉटर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, जल बोर्ड के अंडरग्राउंड रिजर्ववायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना सफाई और फ्लशिंग का काम शुरू हो गया है। इस मेंटेनेंस वर्क की वजह से दिल्ली के कई गांवों और कॉलोनियों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी या फिर कम दबाव के साथ आएगी। अगर आप भी प्रभावित इलाकों में रहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप समय रहते पानी का स्टॉक कर लें ताकि बाद में परेशानी न हो।
इन इलाकों में 10 अप्रैल को असर
10 अप्रैल को जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, उनमें शामिल हैं:
मंगोलपुरी कलां गांव, मुबारकपुर गांव और कराला गांव।
इन इलाकों के लोगों को पूरे दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।
11 अप्रैल को यहां रहेगी दिक्कत
11 अप्रैल को पानी की समस्या थोड़ी कम इलाकों में रहेगी।
इस दिन सिर्फ मुबारकपुर गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी गई है।
पहले से करें पानी का इंतजाम
प्रशासन की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर लें। अगर पहले से तैयारी कर ली जाए, तो इस अस्थायी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। यह एक अस्थायी असुविधा है, जो बेहतर पानी सप्लाई के लिए जरूरी है।
जरूरत पड़े तो यहां करें संपर्क
अगर इमरजेंसी में आपका स्टोर किया हुआ पानी खत्म हो जाता है, तो दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकरों की सुविधा भी दी है। आप नीचे दिए गए नंबरों पर फोन करके पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं।
आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
वॉटर इमरजेंसी: 1916, 23527679, 3634469
होलम्बी: 27700474, 27700789
इन नंबरों पर कॉल करके आप पानी की आपूर्ति के लिए मदद ले सकते हैं।
पानी जैसी जरूरी चीज की कमी हमेशा मुश्किल खड़ी कर सकती है, लेकिन अगर आप पहले से तैयारी कर लें, तो यह परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। इसलिए सलाह यही है, अभी से पानी स्टोर कर लें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें, ताकि अगले दो दिन बिना ज्यादा परेशानी के निकल सकें।
दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर फर्जी कॉल
दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार को एक परामर्श जारी किया, जिसमें तत्काल बिल का भुगतान न करने पर पानी का कनेक्शन काटने की धमकी वाले फर्जी फोन कॉल, एसएमएस और व्हॉट्सएप संदेशों के प्रति आगाह किया गया है। शहर भर में पानी की आपूर्ति का जिम्मा संभालने वाले जल बोर्ड के लगभग 29 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं और कई निवासियों ने गलत बिलिंग की शिकायत की है।
इनमें से कुछ उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत नंबर पर फोन कॉल और संदेश आ रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि उनके पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। बोर्ड ने एक बयान में कहा, "ये फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेश दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा अधिकृत नहीं हैं और वास्तव में पैसे वसूलने की कोशिशों का हिस्सा हैं।"