Delhi Water Supply Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी! कहां-कहां पड़ेगा असर, चेक करें लिस्ट

Delhi Water Supply Alert: दिल्ली में आने वाले दो दिनों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है, जिससे कई इलाकों में दिक्कत हो सकती है। लोगों को पहले से तैयारी करने और जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है ताकि परेशानी से बचा जा सके। चेक कर लें कहीं आपका इलाका भी तो इसमें शामिल नहीं।

Priya Shandilya
अपडेटेड5 Apr 2026, 01:29 PM IST
6 और 7 अप्रैल को दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें लिस्ट
6 और 7 अप्रैल को दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें लिस्ट

Delhi Water Supply Alert: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आने वाले दो दिन पानी की सप्लाई को लेकर परेशानी हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 6 और 7 अप्रैल को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में बेहतर यही है कि आप समय रहते पानी का इंतजाम कर लें।

क्यों बंद होगी पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि सोमवार (6 अप्रैल) और मंगलवार (7 अप्रैल) को राजधानी के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि सालभर चलने वाले 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से की जा रही है। इसका मतलब है कि जल बोर्ड अपने अंडरग्राउंड जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई करने जा रहा है, ताकि आपको साफ पानी मिल सके।

नोट कर लें ये डेट

  • 6 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

इन दोनों दिनों में कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

6 अप्रैल को किन इलाकों में दिक्कत?

6 अप्रैल को इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी:

सुल्तानपुरी एरिया

मंगोलपुरी

रोहिणी सेक्टर-2, पॉकेट-4

फिलिंग पॉइंट और कराला गांव

आसपास के इलाके

7 अप्रैल को इन जगहों पर असर देखने को मिलेगा:

सुल्तानपुरी एरिया

रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-F-23

रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-A-1

रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-B-10

रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-C-12

फिलिंग पॉइंट और कराला गांव

आसपास के इलाके

पानी खत्म हो जाए तो इन नंबरों पर करें कॉल

अगर आपके घर में स्टोर किया हुआ पानी खत्म हो जाए, तो घबराने की बात नहीं है। दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर मंगवाने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 23527679, 23538495

मंगोलपुरी के लिए खास नंबर: 27294132, 27915531

परेशानी से बचने के लिए करें ये काम

जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी भरकर रख लें। रविवार यानी आज ही अपनी टंकियां फुल कर लें क्योंकि कल सुबह से सप्लाई में दिक्कत आ सकती है। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और जनता से सहयोग की अपील की है।

दो दिन की यह पानी की कटौती भले ही परेशानी बढ़ा सकती है, लेकिन अगर आप पहले से तैयारी कर लें, तो बड़ी दिक्कत से बच सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi Water Supply Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी! कहां-कहां पड़ेगा असर, चेक करें लिस्ट
More