कल का मौसम: दिल्ली-NCR में चली पहली शीतलहर के बीच UP में कोहरे का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Delhi-UP Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मौसम के इस बदलते रूप ने पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को ठंड का एहसास करवा दिया है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
पब्लिश्ड20 Dec 2025, 10:04 PM IST
21 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम
21 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम

Delhi-UP Weather Update, 21 December: देश के कई हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सर्दियों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और उत्तरी राज्यों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। शाम होते-होते दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा गया। वहीं मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाने और तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में चली पहली शीतलहर

दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की पहली शीतलहर चली। आज अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार, इस सर्दी में पहली बार दिल्ली में शीत लहर के लक्षण दिखाई दिए है। वहीं IMD ने रविवार को घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज पूरे दिन कोहरा छाया रहा। आज की तरह कल यानी रविवार को भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 दिसंबर तक कई जिलों में देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है जबकि कुछ इलाकों में 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। IMD ने लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़ और मथुरा सहित कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान है।

कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

कश्मीर में अगले कुछ दिन बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हर साल 21 दिसंबर से ‘चिल्ला-ए-कलां’ की शुरुआत होती है और कड़ाके की सर्दी की यह अवधि 31 जनवरी तक जारी रहती है।‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है और लगातार ऐसी ही स्थिति बनी रहती है, जिससे घाटी में तापमान में भारी गिरावट आती है।

बिहार में सूर्यदेव नहीं दे रहे दर्शन

बिहार में दिन और रात के तापमान का अंतर काफी कम हो गया है और प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकल सकी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के कारण तपामान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 21 से 22 दिसंबर तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के छाये रहने की चेतावनी जारी की है।

झारखंड में गिरा तापमान

झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सुबह और देर रात घना कोहरा छा रहा है, वहीं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के 14 जिलों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इनमें रांची, गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली-NCR में चली पहली शीतलहर के बीच UP में कोहरे का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली-NCR में चली पहली शीतलहर के बीच UP में कोहरे का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
OPEN IN APP