Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जानिए कहां था केंद्र

Earthquake Tremors Delhi: दिल्ली-NCR समेत देशभर के कई हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोगों के घरों के पंखे और बेड तक हिलने लगे थे।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Apr 2026, 09:53 PM IST
दिल्ली-NCR समेत देशभर में आए भूकंप के झटके
दिल्ली-NCR समेत देशभर में आए भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं जो लोग ऑफिस में काम कर रहे थे वो नीचे उतर कर बाहर आ गए। मिली जानाकारी के मुताबकि दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

सड़क पर निकल आए लोग

भूकंप के झटके महसूस होते ही नोएडा की सोसाइटी में लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भाग आए। वहीं बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग सीढ़ियों की ओर भागे और देखते ही देखते सोसायटियों के बाहर पार्कों और सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। दहशत का आलम यह था कि लोग काफी देर तक अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते नजर आए।

भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घरों के छत पर लगे पंखे और झूमर तेजी से हिलने लगे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में झूमर को हिलते हुए देखा जा सकता है।

कितनी थी भकंप की तीव्रता?

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में आए 5.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक धरती हिला दी। 175 किमी की गहराई पर स्थित इस भूकंप के झटके किश्तवाड़ और डोडा सहित कई उत्तर भारतीय इलाकों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

देखें वीडियो

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सEarthquake in Delhi: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जानिए कहां था केंद्र
More