Desi Ghee Benefits: झुर्रियां हो जाएगी गायब!चेहरे पर घी लगाने के ये 7 फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

Ghee Health Benefits: सर्दियों में घी त्वचा की नमी को बनाए रखता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो स्किन को पोषण देता है और सूखापन कम करता है। घी लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और जवान दिखती है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Dec 2025, 06:02 PM IST
घी खान के फायदे
घी खान के फायदे

Ghee Khane ke Fayde: सर्दियों के मौसम में जब ठंडी हवाएं चेहरे की नमी छीन लेती हैं,उस वक्त किचन में रखा घी ऐसा कमाल कर सकता है कि आपके चेहरे की रंगत वापिस आ सकती है। पुराने जमाने से ही दादी-नानी चेहरे पर घी लगाने की सलाह देती आई हैं। आज मॉडर्न साइंस भी इस बात को मानती है कि घी एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं।

घी में जरूरी फैटी एसिड्स, विटामिन A, D, E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं,जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। जब स्किन पर घी लगाया जाता है, तो ये न केवल बाहर से नमी प्रदान करता है बल्कि स्किन सेल्स को अंदर से भी रिपेयर करता है। इससे सूखापन कम होता है और स्किन लंबे समय तक सॉफ्ट बनी रहती है।

यह भी पढ़ें | क्या इथेनॉल वाले पेट्रोल से इंजन खराब होता है? नितिन गडकरी ने दे दिया जवाब

घी से बनेगी चमकदार स्किन

कई लोगों को लगता है कि चेहरे पर घी लगाने से त्वचा चिपचिपी हो जाएगी,लेकिन हकीकत ये है कि थोड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। बस इसे सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करके लगाया जाए,ताकि ये रातभर त्वचा में समा जाए और सुबह चेहरा ज्यादा ग्लोइंग नजर आए।

यह भी पढ़ें | पूरी सैलरी से खरीदा टिकट… मेसी की झलक नहीं मिली, फैंस ने कुर्सी-बोतलें फेंकी

झुर्रियों को भी करेगा कम

घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग के लक्षणों,जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा के कोलेजन को बनाए रखता है,जिससे चेहरा टाइट और जवान दिखता है। इसके साथ ही घी लगाने से डार्क स्पॉट्स भी धीरे-धीरे हल्के हो सकते हैं।

View full Image
चेहरे पर घी लगाने के फायदे

सिर्फ इतना ही नहीं, घी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने की क्षमता भी रखता है। इसमें मौजूद नेचुरल फैट लेयर स्किन को प्रोटेक्ट करती है,जिससे टैनिंग और सनबर्न की दिक्कत कम होती है। यही वजह है कि कुछ ब्यूटी एक्सपर्ट्स इसे कोल्ड क्रीम या फेस ऑयल के नेचुरल विकल्प के तौर पर सुझाते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDesi Ghee Benefits: झुर्रियां हो जाएगी गायब!चेहरे पर घी लगाने के ये 7 फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDesi Ghee Benefits: झुर्रियां हो जाएगी गायब!चेहरे पर घी लगाने के ये 7 फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग
OPEN IN APP