Dharmendra Last Movie: आखिरी फिल्म रिलीज होने से पहले चल बसे धर्मेंद्र, जानिए मूवी के नाम से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ

Dharmendra Last Movie Name: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने अंतिम वक्त में भी फिल्म का साथ नहीं छोड़ा। उनकी अपकमिंग फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं उसका नाम

Anuj Shrivastava
अपडेटेड24 Nov 2025, 04:55 PM IST
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म कौन सी है
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म कौन सी है

Dharmendra Last Movie Release Date: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने आज 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक इस तरह से चले जाने से परिवार समेत फैंस काफी दुखी हैं। धरम पाजी उन एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने अपने काम से कभी रिटायर ही नहीं हुए। 89 साल की उम्र में भी एक्टर धर्मेद्र फिल्म में अभिनय कर रहे थे। उनकी अपकमिंग फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कौन सी हैं उनकी आखिरी फिल्म

कब रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी है। धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये आखिरी बार फिल्म होगी, जिसमें फैंस और उनके परिवार उन्हें थिएटर में एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे। धर्मेंद्र पाजी की ये आखिरी फिल्म भारत के सबसे जवान परमवीर चक्र पाने वाले सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है। इस फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत, एकावली खन्ना भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें | जब धर्मेंद्र को रिजेक्ट कर देते थे फिल्ममेकर्स, दिवंगत एक्टर ने सुनाया था किस्सा

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन से पहले उनकी अपकमिंग फिल्म का एक पोस्ट रिलीज किया गया था, इस पोस्ट में धर्मेंद्र की फोटो लगी हुई है और बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई दे रही है।बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों के साथ पहली बार 2007 में आई फिल्म ‘‘अपने’’ में काम किया था। इसके बाद तीनों यमला पगला दीवाना में भी एक साथ दिखे।

यह भी पढ़ें | कितनी संपत्ति के मालिक थे बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र? कहां-कहां हैं प्रॉपर्टी

कहा जाता है कि धर्मेंद्र कभी ईशा को फिल्मों में लाने के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने कभी अपनी बेटी की फिल्म धूम नहीं देखी।उन्होंने 1990 में सनी देओल को लेकर घायल फिल्म बनाई थी, जिसके लिए उन्हें (सनी को) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया।पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई और 2004 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर बीकानेर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDharmendra Last Movie: आखिरी फिल्म रिलीज होने से पहले चल बसे धर्मेंद्र, जानिए मूवी के नाम से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDharmendra Last Movie: आखिरी फिल्म रिलीज होने से पहले चल बसे धर्मेंद्र, जानिए मूवी के नाम से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ