Dhinchak Pooja new song: दाद देनी पड़ेगी… ढिंचैक पूजा का वैलेंटाइन स्पेशल गाना सुनकर आप भी कहेंगे 'जहर दे दो'

Dhinchak Pooja new song: ढिंचैक पूजा का वैलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने के सुर और बोल को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन हमेशा की तरह यह ट्रैक भी चर्चा में है। आलोचना के बावजूद उनका नाम फिर ट्रेंड कर रहा है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड11 Feb 2026, 01:32 PM IST
वैलेंटाइन पर फिर लौटीं ढिंचैक पूजा, खूब हो रहीं ट्रोल
वैलेंटाइन पर फिर लौटीं ढिंचैक पूजा, खूब हो रहीं ट्रोल(Instagram/Screengrab)

Dhinchak Pooja Valentine song: इंटरनेट की दुनिया में ढिंचैक पूजा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं। 2017 में 'सेल्फी मैंने ले ली आज' से रातोंरात चर्चा में आईं पूजा अब एक बार फिर अपने नए वैलेंटाइन डे स्पेशल गाने के साथ लौटी हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

नया गाना और वही पुराना अंदाज

वैलेंटाइन स्पेशल गाने में ढिंचैक पूजा हाथ में माइक लेकर गाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में हार्ट शेप बलून और सजावट दिखाई दे रही है। गाने के बोल हैं- “वैलेंटाइन पे मुझे लाइन दे, ये वाला रोज फूल दे, 5 स्टार दे, मुझे कार दे…” गाने के रिलीज होते ही लोग सुर और लिरिक्स दोनों को लेकर मजाक उड़ाने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कई लोगों ने इसे ‘टॉर्चर’ तक कह दिया।

सोशल मीडिया पर खूब हो रहीं ट्रोल

गाना वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, “हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी!" तो दूसरे ने मजाक में लिखा, “पहले मुझे जहर दे।” किसी ने लिखा, “वह अभी भी बिना टैलेंट की और बेबाक है, लेकिन उसकी लगातार कोशिशों को सलाम।"

कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि वायरल होने की जरूरत नहीं, लोग खुद सर्च करके आ जाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया गाना है, कल मेरा एग्जाम है और अब मैं कोमा में हूं।”

ट्रोलिंग के बावजूद क्यों रहती हैं ट्रेंड में?

ढिंचैक पूजा के अब तक कई गाने आ चुके हैं, ‘दिलों का स्कूटर’, ‘दिलों का स्कूटर 2.0’ और अन्य ट्रैक्स। हर बार उनके गानों का मजाक उड़ाया जाता है, लेकिन यह भी सच है कि उनके वीडियो लाखों व्यूज बटोर लेते हैं।

सोशल मीडिया के दौर में पॉपुलैरिटी सिर्फ सुर और संगीत से नहीं, बल्कि चर्चा से भी मिलती है। चाहे लोग हंसी-मजाक के लिए ही सही, लेकिन उनके गाने सुनते जरूर हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDhinchak Pooja new song: दाद देनी पड़ेगी… ढिंचैक पूजा का वैलेंटाइन स्पेशल गाना सुनकर आप भी कहेंगे 'जहर दे दो'
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDhinchak Pooja new song: दाद देनी पड़ेगी… ढिंचैक पूजा का वैलेंटाइन स्पेशल गाना सुनकर आप भी कहेंगे 'जहर दे दो'