
Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमा रही है। ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पैन इंडिया रिलीज हुई इस मूवी ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आज ये रफ्तार बनी रहेगी और फिल्म की कमाई में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा होगा। आइए जानते हैं धुरंधर का बॉक्स ऑफिस अपडेट
एक्टर रितेश देशमुख ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए साझा की। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई अनुभव है और रणवीर सिंह स्क्रीन पर जादू की तरह नज़र आते हैं, हर भाव को बखूबी निभाते हुए हर फ्रेम पर अपनी पकड़ बनाए रखते हैं। राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की स्क्रीन प्रेज़ेंस को उन्होंने बेमिसाल बताया। सारा अर्जुन की अदाकारी की भी उन्होंने तारीफ़ की। इसके अलावा यामी गौतम को भी उन्होंने बधाई दी और लिखा – धुरंधर: द रिवेंज वाकई यादगार फिल्म है।
धुरंधर की कैरेक्टर डिजाइनर प्रीति शील ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रणवीर सिंह का पर्दे के पीछे का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, जब मन थक जाता है, तो भ्रम अपने झूठ उन रंगों में रचता है जिन पर यकीन करने की चाह होती है। रणवीर सिंह को परछाइयों से जन्मे एक भूत में बदलना ही धुरंधर: द रिवेंज की असली जादूगरी है।
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेनू देसाई ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर की तारीफ करते हुए लिखा अगर आपके मन में हमारी सेना और हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के लिए जरा भी इज्जत है, जिनकी वजह से हम अपने आरामदायक घरों में चैन से रहते और सोते हैं और फिर भी आप अपने ही देश के बारे में बकवास करते हैं, तो प्लीज ‘धुरंधर 1 और 2’ जरूर देखें।
धुरंधर-2 ने चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 51.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि इसकी ऑक्युपेंसी 80.4 प्रतिशत रही। ये आंकड़ा फिल्म की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दिखा रहा है।
फिल्म धुरंधर-2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने आदित्य धर की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धर ने इस फ्रैंचाइजी के साथ फिल्म निर्माण में एक नया युग शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी आदित्य धर की 'धुरंधर' देखी, और यह हम सभी फिल्म निर्माताओं के लिए एक याद दिलाने वाला पल है कि हमें ठहरकर, सोच-समझकर और नए दृष्टिकोण, जुनून और साहस के साथ सिनेमा को फिर से आकार देना चाहिए, जैसे आदित्य ने 'धुरंधर' के साथ किया है। उन्होंने फिल्म निर्माण में एक नया युग शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में अनिल कपूर को भी रोल ऑफर हुआ था। इसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया था। उन्होंने बताया कि ये उनका नुकसान है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकराया। 'धुरंधर: द रिवेंज' धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म की सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
बॉलीवुड फिल्मकार अभिषेक अग्रवाल ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की तारीफ की है। अभिषेक अग्रवाल ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ये सिर्फ एक लहर नहीं है ये तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी है। धुरंधर 2 की ओपनिंग किसी जश्न से कम नहीं लग रही। शब्द कम पड़ रहे हैं।
एक्टर विष्णु मांचू ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने अभी फिल्म देखी है और यह तथ्य और कल्पना का बेहतरीन मेल है। उन्होंने कहा कि फिल्म की लेखनी बेहद मजबूत है और हर विभाग ने शानदार काम किया है। आलोचकों की राय को अलग रखते हुए उन्होंने इसे अलग तरह का अनुभव बताया और कहा कि हर देशभक्त को यह फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि यह हाल ही में भारत में हुई सनसनीखेज घटनाओं से जुड़े कई सवालों के जवाब देती है। अंत में उन्होंने लिखा कि इस फिल्म ने मानक ऊँचा कर दिया है और अब सभी फिल्मकारों की ज़िम्मेदारी है कि वे इस स्तर तक पहुँचें।
धुरंधर-2 फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।
फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने आदित्य धर के निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसने पैमाने और आत्मा, दोनों ही मामले में पहली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर पैसे छाप रही है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक करीब 39.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
तीसरे दिन धुरंधर 2 ने तमिल भाषा में केवल 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उम्मीदों के मुकाबले काफी कम मानी जा रही है। बावजूद इसके, फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह अन्य भाषाओं में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
धुरंधर-2 फिल्म मलयालम भाषा में फिल्म ने केवल 4 लाख रुपये और कन्नड़ भाषा में महज़ 1 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है।
धुरंधर पार्ट-2 की अभिनेता अल्लू अर्जुन ने खूब तारीफ की है। उन्होंने इसे स्वैग के साथ देशभक्ति करार दिया और कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गौरवान्वित करेगी। वहीं, अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 'एक्स' पर लिखा कि अभी धुरंधर 2 देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि रिवेंज (प्रतिशोध) हो तो धुरंधर जैसा, वरना न हो।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज पर छा गई है। कनाडा में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ दर्शकों ने थिएटर की स्क्रीन फाड़ दी, जिससे सिनेमाघर का माहौल बिगड़ गया।
'धुरंधर: द रिवेंज' और इसकी पहली कड़ी 'धुरंधर' के निर्माता जियो स्टूडियोज ने अभी तक फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिल्म की रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ अग्रिम बुकिंग हुई थी, जिसमें बुधवार को की गई विशेष प्रस्तुति सहित 15 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे।
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद से ही दर्शकों के मन में यह रहस्य बना हुआ था कि 'बड़े साहब' कौन है और इस किरदार को कौन निभा रहा है। इसकी अगली कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इसका जवाब दे दिया है -यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है, जिसका किरदार अभिनेता दानिश इकबाल ने निभाया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 ने वॉर 2,टाइगर जिंदा है और बजरंगी भाईजान फिल्म के लाइफ टाइम कलेक्शन से ज्यादा 3 दिन में कमा लिए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही।
भारत ही नहीं दुनियाभर में धुरंधर-2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म नने वर्ल्डवाइड 3 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।