Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टीजर रिलीज, देखें यहां

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में रणवीर छोटे और लंबे बालों के खतरनाक लुक में दिखते हैं। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आते हैं।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
पब्लिश्ड3 Feb 2026, 02:38 PM IST
Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टीजर रिलीज, देखें यहां
Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टीजर रिलीज, देखें यहां

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों और हाथ में बंदूक लिए नजर आते हैं। इस लुक में वह बेहद खतरनाक दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें | कब है संकष्टी चतुर्थी 2026? जानिए सही तिथि, समय और महत्व

इसके बाद रणवीर अपने किरदार हमजा अली मजारी के रूप में लंबे बालों में दिखते हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से भी ज्यादा दमदार और खौफनाक है।

यह भी पढ़ें | रानी मुखर्जी की खूबसूरती का राज है घर में मौजूद ये चीज, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के आखिर में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”

यह भी पढ़ें | Mahashivratri shubh yog: इस समय पूजा करने से प्राप्त होगी दैवीय कृपा

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टीजर रिलीज, देखें यहां
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टीजर रिलीज, देखें यहां