Dhurandhar 2 Trailer Release: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के पार्ट-2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक्शन मोड ऑन है। पूरे 3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में रणवीर सिंह गोली चलाते ही दिख रहे हैं। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह का अलग लुक भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बदला लेने का मूड में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के दमदार डायलॉग इसे और भी खतरनाक बना रहे हैं।
इस बार होग ल्यारी का फैसला
इस बार धुरंधर-2 में ल्यारी के बादशाह का फैसला होने वाला है कि आखिर रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी किसकी होगी। ट्रेलर में डबल से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिला है। वहीं धुरंधर-2 के ट्रेलर का डायलॉग 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।' फैंस को सिनेमा तक खींच लाने में काफी मदद करेगा।
शुक्रवार को फिल्म धुरंधर द रिवेंज का नया पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें बताया गया कि ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक अंडरकवर एजेंट की इस कहानी में इस बार मामला पहले से ज्यादा निजी नजर आता है। रणवीर सिंह एक बार फिर दो अलग किरदारोंजस्किरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी में दिखाई देंगे। इससे इस स्पाई-एक्शन कहानी में रोमांच और भी बढ़ जाता है।
धुरंधर हुई थी हिट
फिल्म के पहले भाग ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिकों को धुरंधर द रिवेंज से भी बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
कब रिलीज होगी ये फिल्म?
जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन में बनी आदित्य धर की यह फिल्म धुरंधर द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में रिलीज होगी। ये स्पाई-एक्शन फिल्म आदित्य धर ने लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की है, जबकि इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का पहला भाग अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। कुछ दिन पहले फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर रिलीज हुआ था। इसमें अभिनेता आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी नजर आए हैं। ये फिल्म कराची के ल्यारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय संघर्षों के इतिहास के लिए जाना जाता है।