Dhurandhar Box Office Collection 2025: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में 20 दिनों में 607 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं।
20वें दिन भी डबल डिजिट में हुई कमाई
स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 20वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।
5000 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
ये हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस आधी रात को इसका शो देखने जा रहे हैं।
19 मार्च को आएगा सीक्वल
बता दें कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म 'धुरंधर' का पार्ट 2 19 मार्च 2026 को ईद और गुड़ी पड़वा के अवसर पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देश-विदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।