Dhurandhar On Netflix: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर की 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई की और अब नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में उपलब्ध है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकता है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड30 Jan 2026, 03:49 PM IST
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर

Dhurandhar Netflix Release: बड़े पर्दे पर रिलीज होने के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर भी आ गई।फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज को फिल्म के लिए एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि यह फिल्म एक महीने से अधिक समय तक सिनेमाघरों में टिकी रही।

1000 करोड़ से अधिक की कमाई

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन एवं राकेश बेदी अभिनीत इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और भारत में एकल-भाषा वाली सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में उभरी। भारत में इसने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। फिल्म पिछले साल पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें | हर महीने 95 हजार प्लस… SBI PO की सैलरी सुन लोग हैरान, वीडियो वायरल

OTT धुरंधर के लिए नया अध्याय

दर्शक नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी देख सकते हैं। धर ने एक बयान में कहा कि सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ को जो प्रतिक्रिया मिली, वह वाकई बहुत भावुक करने वाली है-खासकर यह देखना कि दर्शकों ने इसकी कहानी, किरदारों और इसकी भव्यता से कितना जुड़ाव महसूस किया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ ही फिल्म का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ में ‘कंटेंट’ उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि हम इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे यह 190 से अधिक देशों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज तथा बी 62 स्टूडियोज ने किया है।

'धुरंधर' एक ही भाषा (हिंदी) में रिलीज होकर 1,000 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है, यह उपलब्धि इससे पहले केवल 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन', 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी फिल्मों ने प्राप्त की है जो बहुभाषी फिल्म रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDhurandhar On Netflix: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर की 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDhurandhar On Netflix: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर की 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई