Diabetes: दिन में कभी न करें यह काम, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, डॉक्टर ने बताए ये उपाय

Diabetes:शरीर में अगर ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम हो जाता है तो वो भी बेहद खतरनाक है। यह उतना ही खतरनाक है, जितना शुगर लेवल का बढ़ना। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को हमेशा सावधान रहना चाहिए। उन्हें अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत रहती है। 

Jitendra Singh
पब्लिश्ड12 Dec 2025, 07:15 PM IST
Diabetes: कुछ नियमों का पालन करके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
Diabetes: कुछ नियमों का पालन करके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। (Livemint)

Diabetes Treatment: डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो ज़िंदगीभर साथ में रहती है। इस बीमारी से पीड़ित होने पर मरीजों को अपने खानपान पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को सही दिनचर्या, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को अपने सोने और खाने-पीने का नियम जरूर बना लेना चाहिए। उन्हें पानी पीने पर भी खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है।

डायबिटीज खून में अतिरिक्त शुगर की मात्रा से संबंधित बीमारी है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि यह धीरे-धीरे लगभग सभी महत्वपूर्ण ऑर्गन को खराब करने का काम करता है। यह किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन बच्चे, किशोर और युवा वयस्क टाइप 1 डायबिटीज से अधिक प्रभावित होते हैं। जबकि टाइप 2 डायबिटीज 40 साल की आयु के बाद लोग ज्यादा पीड़ित होते हैं। यह बीमारी किडनी और दिल की बीमारियों का भी एक बड़ा रिस्क फैक्टर है।

डायबिटीज के मरीज दोपहर में न सोएं

R. V. आयुर्वेद कॉलेज मुंबई के डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ (Dr. Avhad Gorakshnath) ने मिंट हिंदी से बातचीत करते हुए कहा कि डायबिटीज के मरीजों को कभी भी दोपहर में नहीं सोना चाहिए। अगर दोपहर में सोना बेहद जरूरी है तो भोजन करने के पहले थोड़ा देर नींद ले सकते हैं। गोरक्षनाथ ने आगे बताया कि दोपहर के भोजन के बाद डायबिटीज के मरीजों को टहलना चाहिए।

यह भी पढ़ें | सर्दियों में झटपट बनाएं ये देसी सूप, आपके लड़खड़ाते पैरों को मिलेगी नई जान…

अगर आप दिन में नहीं सोएंगे तो रात में पर्याप्त नींद ले सकते हैं। वहीं दोपहर का भोजन 12 बजे तक कर लेना चाहिए। जबकि रात का भोजन 8 बजे तक खत्म कर लेना चाहिए। रात के भोजन के बाद तुरंत नहीं सोना चाहिए। कम से कम 1-2 घंटे बाद ही सोना चाहिए। भोजन में गेहूं की रोटी की जगह बाजरा या ज्वार की रोटियों का सेवन करना चाहिए। खाने में मिलेट्स जरूर शामिल करें।

गुनगुना पानी पिएं

डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ (Dr. Avhad Gorakshnath) ने आगे बताया कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को ठंडा पानी पीने के बजाय गुनगुना पानी ही पानी ही पीना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। रात में सोते समय जितनी प्यास लगे, उतना ही पानी पीना चाहिए। जबरन पानी न पिएं। वहीं डायबिटीज के मरीजों को कम से आधा घंटा जरूर चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें | डायबिटीज वाले बेफिक्र होकर खाएं ये 8 स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

डायबिटीज के मरीज रोजाना करें योग

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को योग जरूर करना चाहिए। योग के जरिए भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए गोमुख आसन, तड़ासन, योग मुद्रा, कपाल भारती योगा और प्राणायाम योग जरूर करना चाहिए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDiabetes: दिन में कभी न करें यह काम, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, डॉक्टर ने बताए ये उपाय
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDiabetes: दिन में कभी न करें यह काम, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, डॉक्टर ने बताए ये उपाय