Diabetes Treatment: बीपी और शुगर की बीमारी अगर हो जाए, तो कहते हैं कि जिंदगी के साथ ही जाती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो अब आपको अपनी सोच बदलने का वक्त आ गया है। दरअसल AIIMS के डॉक्टर मंजूनाथ ने डायबिटीज को लेकर एक बड़ा दावा किया है। अब तक लाइलाज रही इस बीमारी का इलाज मिल गया है। डॉक्टर मंजूनाथ ने दावा किया कि अब शुगर की बीमारी महज 2 घंटे की सर्जरी में ठीक हो सकती है।
हाल ही में उन्होंने बताया कि साल 2026 में इंटरनेशनल डायबिटीज एसोसिएशन ने शुगर के इलाज के लिए एक सर्जरी के बारे में बताया था। एम्स में इस सर्जरी को 30 मरीजों पर किया गया है। अब उन मरीजों का शुगर लेवल में है और उन्हें दवा भी खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। डॉक्टर का दावा है कि जब दवाएं फेल हो जाती है, तो उसका एक ही इलाज सर्जरी होता है। शुगर की बीमारी में भी सर्जरी एक सफल इलाज बनकर निकल रही है।
क्या है शुगर की बीमारी की सर्जरी का नाम?
एम्स के डॉक्टर मंजूनाथ ने बताया कि शुगर की ये सर्जरी मोटापा घटाने वाली सर्जरी की तरह होती है। इसे मेडिकल भाषा में Metabolic Surgery कहते हैं। इस सर्जरी में पाचन तंत्र के रास्ते को थोड़ा बदला जाता है। खाना खाने के बाद पहले खाना पेट में आता है।
उसके बाद पहली आंत में फिर दूसरी आंत में जाता है। बस यहीं रास्ते को सर्जरी की मदद से बदला जाता है। ऐसा करने से खाना पेट के बाद सीधा छोटी आंत में जाता है। इससे डायबिटीज के मरीज की इंसुलिन सेंसिटिविटी तुरंत बढ़ जाती है और एक दो दिन में इंसान का शुगर लेवल नॉर्मल हो जाता है।
क्या फिर से नहीं होगी शुगर?
अगर आप सर्जरी के बाद अपना खाना पीना ठीक रखते हैं, तो आपको शुगर नहीं होगी, लेकिन अगर आपका खाना ठीक नहीं होगा, तो फिर से शुगर की बीमारी हो सकती है। इसलिए सर्जरी के बाद मरीज का सेहतमंद भोजन खाना जरूरी है। इसके साथ ही अच्छी लाइफस्टाइल भी जरूरत बन जाती है।
नोट- डॉक्टर मंजूनाथ ने साफ कहा कि ये सर्जरी सिर्फ टाइप-2 डायबिटीज पर ही काम करती है। टाइप-1 डायबिटीज पर ये कारगर नहीं है।