क्या नेटफ्लिक्स को 130 करोड़ में बिके धुरंधर के OTT राइट्स? जानिए रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को लेकर ताजा अपडेट

धुरंधर के ओटीटी राइट्स कथित तौर पर करीब 130 करोड़ में नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Manali Rastogi
अपडेटेड9 Dec 2025, 04:50 PM IST
धुरंधर
धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज़ के बाद आलोचकों और दर्शकों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कई बॉलीवुड सितारों ने आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर की तारीफ भी की। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह तय है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर के ओटीटी राइट्स 130 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं।

यह भी पढ़ें | सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए डॉक्टर ने बताए खास टिप्स, डिटेल में जानिए

क्या नेटफ्लिक्स को बिके धुरंधर के ओटीटी राइट्स?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेकर्स ने ओटीटी राइट्स बेचकर बड़ी रकम हासिल की है। फिल्म के दोनों पार्ट्स मिलाकर 130 करोड़ रुपये में डील हुई है। एक स्रोत ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, "नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स को मिलाकर 130 करोड़ रुपये में खरीदा है। यानी पहले और दूसरे पार्ट के लगभग 65 करोड़ रुपये पड़े हैं।"

यह भी पढ़ें | जानिए चुकंदर के साइड इफेक्ट्स, डॉक्टर ने बताया इसे खाने का सही तरीका

स्रोत ने आगे कहा, "आज के समय में जब ओटीटी की कीमतें कम हो गई हैं, तब यह एक बड़ा सौदा है। यह रणवीर सिंह के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर दोनों पार्ट्स की रकम को मिलाकर देखें तो यह उनका अब तक का सबसे बड़ा ओटीटी डील है।"

क्या है कहता है मूवी रिव्यू?

आदित्य धर निर्देशित इस एक्शन फिल्म का क्लाइमेक्स लंबी रनटाइम को पूरी तरह जस्टिफाई नहीं करता, लेकिन फिल्म के दमदार और लगातार चलने वाले एक्शन सीक्वेन्स, तेज रफ्तार बैकग्राउंड म्यूज़िक और थ्रिल इसका अनुभव रोमांचक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें | स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रणवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन है। बेहतरीन कलाकारों की मजबूत टीम के बावजूद रणवीर अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस से फिल्म पर हावी रहते हैं और अपने करियर के शांत दौर के बाद एक बार फिर अपनी रेंज साबित करते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सक्या नेटफ्लिक्स को 130 करोड़ में बिके धुरंधर के OTT राइट्स? जानिए रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को लेकर ताजा अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सक्या नेटफ्लिक्स को 130 करोड़ में बिके धुरंधर के OTT राइट्स? जानिए रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को लेकर ताजा अपडेट