Diwali Puja Muhurat: आज कितने बजे होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Diwali Puja Shubh Muhurat: आज 20 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली की रौनक है। लक्ष्मी-गणेश की पूजा का खास महत्व है। चलिए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Oct 2025, 11:55 AM IST
आज दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त कब है?
आज दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त कब है?

Diwali Puja Shubh Muhurat: दिवाली सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि उम्मीद, समृद्धि और परिवार के एक होने का प्रतीक है। हर साल जब घरों में दीये जलते हैं, तो लगता है जैसे अंधेरे के हर कोने में रोशनी बस गई हो। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म के मुताबिक, यह वही दिन है जब भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर और रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। तभी से हर साल कार्तिक अमावस्या को दीपों से घर सजाकर ये पर्व मनाया जाता है।

लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त (Ganesh-Lakshmi Puja Shubh Muhurat)

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा बेहद खास होती है। इस साल दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक रहेगा। 1 घंटा 11 मिनट का यह समय सबसे उत्तम माना गया है।

अमावस्या तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2025, दोपहर 3:44 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर 2025, शाम 5:54 बजे

दिवाली पर प्रदोष और वृषभ काल

मान्यता है कि प्रदोष काल में की गई लक्ष्मी पूजा से मां स्थायी रूप से घर में निवास करती हैं। इस साल प्रदोष काल शाम 5:46 से रात 8:18 बजे तक रहेगा, जबकि वृषभ काल शाम 7:08 से रात 9:03 बजे तक रहेगा। यही दोनों समय पूजन के लिए श्रेष्ठ माने गए हैं।

दिवाली पूजा विधि: (Diwali Puja vidhi)

  • पूजन शुरू करने से पहले घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को अच्छी तरह साफ करें।
  • वहां एक चौकी पर नया या साफ लाल कपड़ा बिछाएं और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर गंगाजल से स्नान कराएं, वस्त्र पहनाएं और फूल, इत्र व दीप अर्पित करें।
  • भक्ति भाव से पूजा सामग्री एक-एक कर चढ़ाएं, तिलक लगाएं और भोग लगाकर आरती करें।
  • अंत में भूल-चूक के लिए मांफी मांगें।

पूजन सामग्री लिस्ट

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या चित्र, चौकी, लाल कपड़ा, गंगाजल, गुलाब व कमल के फूल, इत्र, घी, कपूर, अगरबत्ती, दीये, कलश, चांदी का सिक्का, खील-बताशे, मुरमुरे, नारियल, सिंदूर, कुमकुम, कलावा, पंचमेवा, कुबेर यंत्र, साबुत धनिया, चंदन, और मां लक्ष्मी के 16 श्रृंगार की वस्तुएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों, पंचांगों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ आपको जागरूक करना है, मिंट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। कृपया कोई निर्णय लेने से पहले अपनी श्रद्धा और विवेक से काम लें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDiwali Puja Muhurat: आज कितने बजे होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDiwali Puja Muhurat: आज कितने बजे होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि