हेल्दी होने के बावजूद रात में की गई एक ये गलती कम उम्र में बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानें

खर्राटे लेना सिर्फ आदत नहीं, सेहत के लिए खतरा हो सकता है। डॉ. अदिति शर्मा के अनुसार, इससे सांस की नली बार-बार बंद होती है, ऑक्सीजन कम होती है और दिल पर दबाव बढ़ता है। समय पर जांच, सही नींद और स्लीप एपनिया की पहचान जरूरी है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड27 Jan 2026, 02:56 PM IST
हेल्दी होने के बावजूद रात में की गई एक ये गलती कम उम्र में बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानें
हेल्दी होने के बावजूद रात में की गई एक ये गलती कम उम्र में बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानें

हर रात गहरी नींद में अगर आप खर्राटे लेते हैं, तो यह आपके शरीर की सेहत को लेकर एक चेतावनी हो सकती है। आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा के अनुसार, खर्राटे लेना 20 और 30 की उम्र में भी दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है।

खर्राटे खतरनाक क्यों हैं?

17 नवंबर को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक पोस्ट में डॉ. अदिति ने एक स्वस्थ मरीज का मामला बताया। वह युवक सिर्फ 29 साल का था, जिम जाता था, फिट था और पूरी तरह से स्वस्थ दिखता था। लेकिन उसकी एकमात्र समस्या यह थी कि वह खर्राटे लेता था।

यह भी पढ़ें | भारत में कब शुरू हो रहा रमजान? जानिए कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

डॉ. अदिति ने लिखा कि सब लोग इसे लेकर मजाक करते थे और वह खुद भी इसे सामान्य समझता था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि खर्राटे लेने का मतलब है कि रात में बार-बार सांस की नली का बंद होना।

उन्होंने बताया कि हर बार सांस की नली के बंद होने से अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाता है। इससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में पलटा मौसम, कई हिस्सों में हुई बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

यह प्रक्रिया अगर हर रात होती रहे, तो धीरे-धीरे दिल को नुकसान पहुंचता है। इसी वजह से आजकल 20 और 30 की उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। इसका कारण सिर्फ तनाव या मोबाइल फोन नहीं है, बल्कि शरीर की सबसे बड़ी चेतावनी को नजरअंदाज करना है, यानी खर्राटे।

अगर आप खर्राटे लेते हैं तो क्या करें?

डॉ. अदिति ने सलाह दी कि अगर आप खर्राटे लेते हैं, तो कुछ सावधानियां जरूर अपनाएं। इससे भविष्य में आपका दिल स्वस्थ रहेगा। उन्होंने सुझाव दिए:

  • खर्राटों की जांच कराएं
  • सोने की पोजिशन सुधारें
  • अगर वजन ज्यादा है तो उसे कम करें
  • स्लीप एपनिया की जांच करवाएं

यह भी पढ़ें | 2.87 लाख है इस ट्रेन की एक रात का किराया, जानें इसके बारे में

नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार, स्लीप एपनिया एक आम समस्या है, जिसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती और चलती रहती है। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है क्योंकि इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसलिए अगर आपको खर्राटों की समस्या है, तो अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सहेल्दी होने के बावजूद रात में की गई एक ये गलती कम उम्र में बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सहेल्दी होने के बावजूद रात में की गई एक ये गलती कम उम्र में बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानें