Doda Indian Army Accident Video: कैसे 200 फुट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी? 10 जवान शहीद, Video में दिखा खौफनाक मंजर

Indian Army Accident Video: डोडा जिले के भद्रवाह में एक सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवान शहीद और 7 घायल हुए हैं। वीडियो में क्षतिग्रस्त वाहन के पुर्जे दिखते हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड22 Jan 2026, 04:01 PM IST
डोडा में हुआ भयानक हादसा
डोडा में हुआ भयानक हादसा

Indian Army accident Doda Video: कश्मीर के डोडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार को सुबह एक सेना के जवानों से भरी गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 7 जवान घायल हैं। सभी घायल जवानों का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे का वीडियो वायरल

डोडा जिले के भद्रवाह में हुए इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में सेना के जवान के वाहन के पुर्जे-पुर्जे अलग दिख रहे हैं। क्षतिग्रस्त वाहन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। वहीं पहाड़ी रास्तों पर तीखे मोड़ और खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

हादसे की जानकारी देते हुए व्हाइट नाइट कोर ने X पर बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, डोडा के सामान्य इलाके में खराब मौसम में खतरनाक इलाके से गुज़रते समय, ऑपरेशन के लिए सैनिकों को ले जा रहा एक आर्मी वाहन सड़क से फिसल गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो गई है। घायलों को आगे के इलाज के लिए ले जाया गया है।

कंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए लिखा कि अभी-अभी मैंने डोडा के DC, श्री हरविंदर सिंह से बात की। भद्रवाह-चंबा रोड पर सेना के वाहन के दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में भर्ती कराया गया है। मैंने कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की है, जो मुझे रेगुलर अपडेट दे रहे हैं। हर संभव मेडिकल मदद दी जा रही है। हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का कार्यालय ने भी हादसे पर भी ट्वीट किया कि डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। सीनियर अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDoda Indian Army Accident Video: कैसे 200 फुट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी? 10 जवान शहीद, Video में दिखा खौफनाक मंजर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDoda Indian Army Accident Video: कैसे 200 फुट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी? 10 जवान शहीद, Video में दिखा खौफनाक मंजर