आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को हेल्दी और फिट रखना बहुत से लोगों के लिए एक चैलेंज बन गया है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही लोग गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इनमें से बहुत सी बीमारियां तो जानलेवा हैं।
ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि बिना जिम जाए या वर्कआउट के बिना खुद को और अपने दिल को हेल्दी और फिट कैसे रखा जाए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर शंकर पिल्लई ने बताया कि रोज सिर्फ 10 मिनट तक अगर एक काम किया जाए तो हार्ट अटैक का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
डॉ पिल्लई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि अगर इस एक काम को अपनी आदत में शुमार कर लिया जाए तो बिना जिम और वर्कआउट के बहुत से लोगों का काम आसान हो जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद लोग इसे फॉलो नहीं करते हैं।
डॉ शंकर पिल्लई ने बताया कि फास्ट वॉकिंग या फिर लाइट स्ट्रेंथ एक्सरसाइज एक ऐसी आदत है जोकि हार्ट अटैक के रिस्क को 50 प्रतिशत तक कम कर सकती है। ऐसे में इसे लोगों को अपनी आदत बना लेना चाहिए।
सिर्फ 10 मिनट वॉकिंग या एक्सरसाइज करने से मिलते हैं ये फायदे
सिर्फ 10 मिनट में ये फायदे मिलते हैं:
रोजाना 10 मिनट के लिए जरूर करें ये काम
अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोज 10 मिनट के लिए इनमें से कोई एक काम जरूर करिए:
- फास्ट वॉकिंग
- 20 बॉडीवेट स्क्वैट्स
- 10 पुश-अप्स × 3 सेट
- सीढ़ियां चढ़ना
- लाइट डम्बल एक्सरसाइज
- बस दिल की धड़कन थोड़ी बढ़नी चाहिए इतना ही काफी है।
35 साल से कम है उम्र तो पुरुष जरूर करें ये काम
डॉ शंकर पिल्लई ने अपने पोस्ट में जोर देकर कहा है कि जिन पुरुषों की उम्र 35 साल से कम की है तो उन्हें इस आदत को बिना देर किए अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। अगर आप एक बिजी लाइफस्टाइल जीते हैं तो भी रोज अपने लिए 10 मिनट का समय निकालना बहुत बड़ी बात नहीं है। अपनी आदतों में ये छोटे से बदलाव करके आप अपने दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की और बढ़ रहे हैं। ध्यान रखें कि खुद को फिट रखना है तो हार्ट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है।
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)