
Donald Trump G20 Summit Boycott: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को जी20 सम्मेलन से किनारा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिणी अफ्रीका में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिका की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये पूरी तरह से शर्मनाक है कि जी-20 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। अफ्रीकी लोग - जो डच, फ्रांसीसी और जर्मन प्रवासियों के वंशज हैं, मारे जा रहे हैं और उनकी जमीन और खेतों को अवैध रूप से जब्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ब तक मानवाधिकारों का हनन जारी रहेगा, कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी इसमें शामिल नहीं होगा। मैं मियामी, फ्लोरिडा में 2026 के जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो 22-23 नवंबर को होने वाली उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रंप के इस ऐलान के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप की वजह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस साउथ अफ्रीका में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, लेकिन अब ट्रंप ने साफ कर दिया कि अमेरिका की तरफ से कोई भी अधिकारी साउथ अफ्रीका में होने वाले सम्मेलन में नहीं जाएगा।
ट्रंप प्रशासन लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर यह आरोप लगाता रहा है कि वो अल्पसंख्यक श्वेत अफ्रीकानर किसानों को निशाना बनाने और उन पर हमलों की अनुमति देती है। इसी कारण अमेरिका ने हर साल आने वाले शरणार्थियों की संख्या को 7,500 तक सीमित कर दिया है।इन आरोपों पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने हैरानी जताई है। उसका कहना है कि श्वेत लोग देश में आम तौर पर अश्वेत निवासियों से बेहतर जीवन जीते हैं, भले ही रंगभेद व्यवस्था को खत्म हुए 30 साल से अधिक समय बीत चुका हो।इस हफ्ते मियामी में एक भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को G-20 से बाहर कर देना चाहिए।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.