ईरान सरेंडर करे, ओमान पर करेंगे बमबारी... डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची हलचल

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से सरेंडर करने का आह्वान करते हुए ओमान को सैन्य कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी शांति योजना के तहत हमास हथियार डाल रहा है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड18 Aug 2026, 06:57 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
ईरान सरेंडर करे... ओमान पर करेंगे बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची हलचल
ईरान सरेंडर करे... ओमान पर करेंगे बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची हलचल(Bloomberg)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से सरेंडर करने को कहा है। साथ ही उन्होंने ओमान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी। ट्रंप ने दावा किया कि हमास उनकी गाजा शांति योजना के तहत अपने हथियार डाल रहा है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ एक फोन इंटरव्यू में ईरान से सरेंडर का सफेद झंडा फहराने का आह्वान किया, जबकि उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के लिए उनकी कोई समय-सीमा तय नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है... अमेरिकी मध्यावधि चुनावों का मेरे फैसलों पर कोई असर नहीं है।"

ओमान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के बारे में कहा, "वे अच्छे पोकर खिलाड़ी हैं लेकिन वे खत्म हो रहे हैं।" उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका की लगातार नौसैनिक नाकेबंदी ने तेहरान पर दबाव बढ़ा दिया है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन के लिए संभावित समझौते पर ईरान और ओमान के बीच समानांतर बातचीत के बारे में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "अगर ओमान रास्ते में आया, तो हम उस पर जबरदस्त बमबारी करेंगे।"

IRGC के साथ बैक-चैनल स्थापित

ट्रंप ने यह भी पुष्टि की कि एक्सियोस की पिछली रिपोर्ट के बाद वॉशिंगटन ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के अधिकारियों के साथ एक गुप्त बैक-चैनल स्थापित किया है। ट्रंप ने इस सप्ताह क्षेत्र में हमास और इजरायली अधिकारियों के साथ उनके सहयोगी और दामाद जेरेड कुशनर की बैठकों के बारे में पूछे जाने पर संकेत दिया कि उन्हें विश्वास है कि उनकी गाजा शांति योजना के तहत आतंकवादी समूह के निरस्त्रीकरण पर प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में युद्धग्रस्त गाजा में इजरायल को हमले नहीं करने चाहिए।

हमास के हथियार छोड़ने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हमास के साथ हमारे अपने संबंध हैं। वे अपनी हथियार छोड़ रहे हैं।" उन्होंने इजरायल के आगामी राष्ट्रीय चुनाव में किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में ऐसा करने की संभावना से इनकार नहीं किया। ट्रंप ने गुरुवार सुबह एक फोन कॉल के दौरान फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर ट्रे यिंगस्ट से कहा, "मुझे लगता है कि इजरायल के चुनावों से दूर रहना मेरे लिए सबसे उचित होगा, लेकिन मैं किसी उम्मीदवार का समर्थन कर सकता हूं।"

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सईरान सरेंडर करे, ओमान पर करेंगे बमबारी... डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची हलचल
More