'भारत से मेरा एक दोस्त...' : पीएम मोदी से बात कर गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बताया 40 मिनट फोन पर क्या हुआ!

PM Modi Donald Trump Call: पिछले दिनों पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट फोन कॉल पर हुई बातचीत सुर्खियां बटोरी हैं। ट्रंप ने मोदी को 'भारत का दोस्त' बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Apr 2026, 07:28 AM IST
'भारत से मेरा एक दोस्त...' : पीएम मोदी से बात कर गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप
'भारत से मेरा एक दोस्त...' : पीएम मोदी से बात कर गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप

PM Modi Donald Trump Call: दुनियाभर में मचे उथल-पुथल के बीच एक बार फिर भारत और अमेरिका की दोस्ती ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक लंबी बातचीत ने यह साफ कर दिया है कि वैश्विक राजनीति में इन दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी कितनी अहम हो चुकी है। दरअसल, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और अमेरिका-ईरान के बीच पहले दौरे की शांति की कोशिश विफल होने के बाद ट्रंप का पीएम मोदी को फोन करना केवल एक औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बदलते समीकरणों का एक बड़ा संकेत है।

ट्रंप और मोदी के बीच 40 मिनट हुई बात

मंगलवार, 14 अप्रैल को हुई इस बातचीत की सबसे खास बात इसकी टाइमिंग और अवधि रही। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद मीडिया से रूबरू होते हुए इस बात की पुष्टि की और कहा कि पीएम मोदी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं।

2026 में 3 बार हो चुकी है बात

बता दें कि इस साल यह तीसरा मौका है जब इन दोनों शीर्ष नेताओं के बीच फोन पर संवाद हुआ है। इस बार पहली बार 2 फरवरी को व्यापारिक मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई, जबकि 24 मार्च को पश्चिम एशिया सुरक्षा के मसले पर बातचीत हुई। अब 14 अप्रैल को सुरक्षा और वैश्विक शांति के मुद्दे पर बाचतीत हुई ।

इस मुद्दे पर हुआ संवाद

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई हालिया बातचीत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की सुरक्षा रहा। वैश्विक ऊर्जा सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए इस समुद्री मार्ग को खुला और सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

पीएम मोदी ने X पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत और अमेरिका अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को हर क्षेत्र में और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बातचीत का अंत काफी भावनात्मक रहा। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने कॉल काटते समय बहुत ही आत्मीय अंदाज में पीएम मोदी से कहा, "मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

View full Image
pm modi trump call
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्स'भारत से मेरा एक दोस्त...' : पीएम मोदी से बात कर गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बताया 40 मिनट फोन पर क्या हुआ!
More