Trump Imposes Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ ‘बम’, ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% शुल्क

White House Warning Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन सैन्य कार्रवाई भी विकल्प में है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड13 Jan 2026, 07:01 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फोड़ा टैरिफ बम
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फोड़ा टैरिफ बम

White House Warning Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टैरिफ का बम फोड़ दिया है। इस बार अमेरिका ने ईरान के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस टैरिफ के बारे में सोशल मीडिया पर बताया कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश को तत्काल प्रभाव से अमेरिका के साथ किए जाने वाले सभी प्रकार के व्यापार पर 25 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा। बता दें कि ट्रंप ईरान पर दबाव बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है।

व्हाइट हाउस ने भी दी चेतावनी

टैरिफ के ऐलान से पहले व्हाइट हाउस ने ईरान को चेतावनी भी दी थी। व्हाइट हाउस से कहा गया कि 'राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा सभी विकल्प खुले रखते हैं। कूटनीति उनकी पहली पसंद है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई, यहां तक कि हवाई हमले भी विकल्पों में शामिल हैं। वहीं ईरान में अमेरिका के वर्चुअल एंबेसी ने लोगों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी दी है।

क्या भारत पर होगा असर?

अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए 25% टैरिफ का असर भारत पर भी पड़ सकता है क्योंकि भारत ईरान का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। भारत ईरान को चावल, चाय, दवाइयां और मशीनरी जैसे कई उत्पाद निर्यात करता है, वहीं ईरान से तेल और अन्य वस्तुएं आयात करता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में ईरान में रियाल की तेज गिरावट और व्यापक सब्सिडी सुधारों के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो बाद में पूरे देश में फैल गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई स्थानों पर झड़पों की खबरें सामने आईं।

तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो सप्ताह में इन अशांतियों के दौरान ईरान के कम से कम 111 सुरक्षा बलकर्मी मारे गए हैं। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के हताहतों की कोई आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसTrump Imposes Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ ‘बम’, ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% शुल्क
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसTrump Imposes Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ ‘बम’, ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% शुल्क