Drishyam 3 Release Date: कब रिलीज होगी द्दश्यम-3? आ गई रिलीज डेट, जानिए इस बार का ट्विस्ट

Drishyam 3 Story: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने फिल्म दृश्यम-3 की रिलीज़ डेट 2 अप्रैल घोषित की। नया पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया। फिल्म का हिंदी संस्करण 2026 में रिलीज होगा। मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के किरदार में लौटेंगे…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड14 Feb 2026, 04:15 PM IST
द्दश्यम 3 कब होगी रिलीज?
द्दश्यम 3 कब होगी रिलीज?

Drishyam 3 Release Date: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम- 3 की रिलीज़ डेट की पुष्टि कर प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 2 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक आकर्षक नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी घोषणा की।

पोस्टर हुआ रिलीज

इस पोस्टर में मोहनलाल केले के बागान के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं और फ्रेम से बाहर किसी दिशा में गंभीर नजरों से देख रहे हैं। पोस्टर में वही रहस्यमयी और तनावपूर्ण माहौल झलकता है, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान रहा है। पोस्ट साझा होते ही प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उत्साह की बाढ़ ला दी।

अजय देवगन वाली दृश्यम 3 कब होगी रिलीज?

मूल मलयालम फिल्म'दृश्यम 3' हिंदी रूपांतरण से छह महीने पहले रिलीज होगी। 'दृश्यम 3'हिंदी संस्करण में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज़ अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है। मोहनलाल एक बार फिर 'जॉर्जकुट्टी' के किरदार में दिखाई देंगे, जो पहले दो भागों का केंद्रीय पात्र रहा है।

यह भी पढ़ें | हिमाचल के इस पुश्तैनी घर में एक रात का किराया 1.2 लाख रुपये, ऐसा क्या है खास?

नया पोस्टर मूल फिल्म की दृश्य शैली और मूड को दर्शाता है, जिससे कहानी की निरंतरता का संकेत मिलता है। फिल्म की टैगलाइन पास्ट नेवर स्टेज साइलेंट (अतीत कभी खामोश नहीं रहता) यह इशारा करती है कि पिछली घटनाओं के परिणाम इस बार भी कहानी को प्रभावित करेंगे।

फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने संकेत दिया है कि यह भाग पारंपरिक थ्रिलर शैली से कुछ अलग हो सकता है और दर्शकों से अपेक्षाओं को संतुलित रखने की अपील की है। हालांकि, इसके बावजूद प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है। रिपोर्टों के अनुसार, 'दृश्यम 3' मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी वैश्विक रिलीज़ में से एक होने की तैयारी में है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDrishyam 3 Release Date: कब रिलीज होगी द्दश्यम-3? आ गई रिलीज डेट, जानिए इस बार का ट्विस्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDrishyam 3 Release Date: कब रिलीज होगी द्दश्यम-3? आ गई रिलीज डेट, जानिए इस बार का ट्विस्ट